नवादा : जिला नियोजन पदाधिकारी श्री सुनील कुमार सुमन ने बताया कि युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार, पटना के निदेशानुसार जिला नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेंटर द्वारा दिनांक 11.04.2026 को संयुक्त श्रम भवन (सरकारी आई0टी0आई0), के प्रांगण में रोजगार कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार कैम्प में एक्सप्रेस इंटरप्राइजेज, महाराष्ट्र द्वारा मशीन ऑपरेटर, पी0सी0बी0 ऑपरेटर एवं पी0सी0बी0 इलेक्ट्रॉनिक के कुल 60 रिक्त पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं/12वीं/आई0टी0आई0/डिप्लोमा निर्धारित है। चयनित अभ्यर्थियों को ₹20,000 से ₹22,000 (CTC) तक वेतन के साथ ई0पी0एफ0 एवं ई0एस0आई0सी0 की सुविधा प्रदान की जाएगी। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। कार्यस्थल चाकन (पुणे), महाराष्ट्र रहेगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति, आधार कार्ड, रंगीन फोटो एवं बायोडाटा के साथ निर्धारित तिथि को कैम्प स्थल पर उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। रोजगार कैम्प का आयोजन पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक किया जाएगा।
बताया गया कि केवल वही अभ्यर्थी रोजगार कैम्प में भाग ले सकेंगे जो एन0सी0एस0 पोर्टल पर निबंधित हैं। जो अभ्यर्थी अभी तक निबंधित नहीं हैं, वे अपना निबंधन स्वयं या जिला नियोजनालय, नवादा में कराकर इस कैम्प में भाग ले सकते हैं। नियोजन पूर्णतः निजी क्षेत्र के नियोजक द्वारा किया जाएगा तथा नियोजन की शर्तों के लिए नियोजक स्वयं उत्तरदायी होंगे। जिला नियोजनालय केवल सुविधा प्रदाता की भूमिका में रहेगा।
भईया जी की रिपोर्ट