नवादा : जिले के नरहट थाना क्षेत्र के पांडेय बिगहा गांव के बधार में ईट लदे ट्रेक्टर ने एक व्यक्ति को कुचल दिया जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर हो गई। मृतक की पहचान पाण्डेय बिगहा निवासी 57 वर्षीय रफीक खान के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि रफीक खान खेत में गेहूं की बाली चुन रहा था तभी ईट लदा ट्रेक्टर पीछे बैक कर रहा था और उसी दौरान रफीक खान पर ट्रेक्टर चढ़ गया और उनकी मौत हो गई। मौत होते ही चालक ट्रैक्टर छोड़ फरार होने में सफल रहा।सूचना के आलोक में पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
भईया जी की रिपोर्ट