नवादा : 5/8/26/को जिले में मनायें जाने वाले चेहल्लुम पर्व को लेकर नगर थाना में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में पर्व में ताजिया और जुलूस को लेकर बात हुई। शांति पूर्ण रूप से ताजिया का पहलाम रात्रि 7 बजे तक अवश्य करने का निर्णय लिया गया।अधिकारियों ने कहा कि जिला में शांति व्यवस्था के लिए लगातार अपना काम शांति समिति के सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल के साथ अबतक किया गया है।
बैठक में सदर अंचल, अधिकारी उपस्थित रही। सामाजिक कार्यकर्ताओं में निज़ाम खान, चंद्रिका प्रसाद यादव, मनीष कुमार सिंहा, विनय यादव, डॉ रेयाज खान, चांद खान, अनवर भाट, भोला मिस्त्री, मच्छड़ , जीवन लाल चन्द्रवंशी समेत दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भईया जी की रिपोर्ट