नवादा : जिले के रजौली प्रखंड तैलिक साहू सभा के नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष श्री संदीप कुमार जी एवं समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान में श्री गणेश मंदिर संगत के समीप आयोजित सम्मान समारोह में सभी पदाधिकारियों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला तैलिक साहू सभा के जिला महामंत्री अरविंद कुमार गुप्ता ने अपने विचार व्यक्त करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी उन्होंने आशा व्यक्त की कि आपके नेतृत्व में साहू समाज सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक एवं राजनीतिक क्षेत्रों में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। समाज की एकता, संगठन और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
उन्होंने विश्वास दिलाया कि नवादा जिला तैलिक साहू सभा का प्रत्येक पदाधिकारी एवं समाज का प्रत्येक सदस्य आपके हर सकारात्मक प्रयास में सदैव सहयोग और समर्थन के लिए तत्पर रहेगा। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य तथा सफल कार्यकाल की मंगलकामनाएं की।
भईया जी की रिपोर्ट