By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, परिवार और समाज पर भी…

Swatva
Last updated: June 25, 2026 7:25 pm
By Swatva 32 Views
Share
3 Min Read
SHARE

अरवल -जिला पदाधिकारी अरवल अमृषा बेंस के निर्देशानुसार, नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जन-जागरूकता कार्यक्रम के तहत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य आमजन, विशेषकर युवाओं एवं विद्यार्थियों के बीच नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाना तथा समाज को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना था।

- Advertisement -

जागरूकता रैली का शुभारंभ सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, अरवल अतुल कुमारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। यह रैली जी ए उच्च विद्यालय, अरवल से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए इंडोर स्टेडियम, अरवल तक निकाली गई। रैली के दौरान प्रतिभागियों द्वारा नशा मुक्ति से संबंधित विभिन्न नारों एवं संदेशों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया गया। प्रतिभागियों ने “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो”, “नशामुक्त युवा, सशक्त भारत” तथा “स्वस्थ समाज की पहचान, नशामुक्त हो हिंदुस्तान” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया।

इस अवसर पर भारत स्काउट एवं गाइड के कैडेटों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। कैडेटों ने अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण तरीके से रैली में सहभागिता करते हुए समाज को नशा मुक्त बनाने का संदेश दिया। रैली के दौरान नागरिकों से अपील की गई कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार एवं समाज को भी नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग अतुल कुमारी ने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार एवं समाज पर भी इसका गंभीर दुष्प्रभाव पड़ता है।

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेलकूद एवं सकारात्मक गतिविधियों में अपनी सहभागिता बढ़ाएं तथा एक स्वस्थ एवं समृद्ध समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। जिला प्रशासन, अरवल द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम, रैली, शपथ ग्रहण, जनसंवाद एवं अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जाता रहा है। इसी कड़ी में आयोजित यह जागरूकता रैली समाज में नशामुक्ति के प्रति सकारात्मक संदेश देने में महत्वपूर्ण साबित हुई। कार्यक्रम में संबंधित विभागों के पदाधिकारी, शिक्षकगण, भारत स्काउट एवं गाइड के कैडेट तथा अन्य प्रतिभागी उपस्थित रहे।

- Advertisement -

देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, नवादा, नवादा खबर, नवादा न्यूज
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

नवनियुक्त पदाधिकारियों को किया सम्मानित 
बिहारी समाज
29 जून से व्यवहार न्यायालय का बदल जायेगा समय सारिणी 
बिहारी समाज
नागपुर के बिजनेसमैन 5 करोड़ की डील करने नवादा आए, बंधक बनाकर 51 लाख ठगने का आरोप 
बिहारी समाज
शादी, भांजी, मामा, हत्या, मुजफ्फरपुर
अंदर चल रही थीं शादी की रस्में, बाहर दुल्हन के मामा की गोली मारकर हत्या
अपराध बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

नवनियुक्त पदाधिकारियों को किया सम्मानित 
बिहारी समाज
29 जून से व्यवहार न्यायालय का बदल जायेगा समय सारिणी 
बिहारी समाज
नागपुर के बिजनेसमैन 5 करोड़ की डील करने नवादा आए, बंधक बनाकर 51 लाख ठगने का आरोप 
बिहारी समाज
शादी, भांजी, मामा, हत्या, मुजफ्फरपुर
अंदर चल रही थीं शादी की रस्में, बाहर दुल्हन के मामा की गोली मारकर हत्या
अपराध बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

नवनियुक्त पदाधिकारियों को किया सम्मानित 

नवादा : जिले के रजौली प्रखंड तैलिक साहू सभा के नवनियुक्त प्रखंड…

By Swatva

29 जून से व्यवहार न्यायालय का बदल जायेगा समय सारिणी 

नवादा : व्यवहार न्यायालय कार्य की समय सारिणी में 29 जून से…

By Swatva
बिहारी समाज

नागपुर के बिजनेसमैन 5 करोड़ की डील करने नवादा आए, बंधक बनाकर 51 लाख ठगने का आरोप 

नवादा : जिले में जमीन खरीद-फरोख्त का एक संगीन मामला सामने आया…

By Swatva
शादी, भांजी, मामा, हत्या, मुजफ्फरपुर
अपराध

अंदर चल रही थीं शादी की रस्में, बाहर दुल्हन के मामा की गोली मारकर हत्या

मुजफ्फरपुर के करजा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?