नवादा : जिला नियोजन पदाधिकारी श्री सुनील कुमार सुमन ने बताया कि युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार, पटना के निदेशानुसार जिला नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेंटर द्वारा दिनांक 29.05.2026 को संयुक्त श्रम भवन (सरकारी आई0टी0आई0) के प्रांगण में दिव्यांगजनों के लिए एल0आई0सी0 ऑफ इंडिया एवं एस0बी0आई0 लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड, द्वारा लाइफ मित्र, बीमा सखी एवं एल0आई0सी0 एजेंट के 30 रिक्त पदों हेतु एकदिवसीय रोजगार कैम्प-सह-करियर तथा व्यावसायिक मार्गदर्शन सेमिनार का आयोजन पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक किया जाएगा।
नियोजन कैम्प में शामिल होने के लिए न्यूनतम योग्यता मैट्रिक पास निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 60 वर्ष निर्धारित है। कार्यस्थल नवादा रहेगा। इच्छुक दिव्यांगजन अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति, रंगीन फोटो एवं बायोडाटा के साथ चयन हेतु कैम्प स्थल संयुक्त श्रम भवन (सरकारी आई0टी0आई0), के प्रांगण में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। रोजगार कैम्प पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक आयोजित होगा।
जो दिव्यांगजन अभ्यर्थी NCS Portal पर निबंधित हैं, वही रोजगार कैम्प में भाग ले सकते हैं। जो दिव्यांगजन अभ्यर्थी निबंधित नहीं हैं, वे NCS Portal पर अपना निबंधन स्वयं अथवा जिला नियोजनालय, में कराकर रोजगार कैम्प में भाग ले सकते हैं। नियोजक निजी क्षेत्र के हैं। नियोजन की शर्तों के लिए नियोजक स्वयं उत्तरदायी होंगे। जिला नियोजनालय केवल सुविधा प्रदाता की भूमिका में होगा।
भईया जी की रिपोर्ट