नवादा : जिले के गोविन्दपुर विधानसभा क्षेत्र कौआकोल प्रखंड के पाली गांव में चल रहे महायज्ञ में शामिल हुए पूर्व विधायक मोहम्मद कामरान। साथी ट्रस्ट फाउंडर ने बुके एवं स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित। गोविन्दपुर विधानसभा क्षेत्र के कौआकोल प्रखंड अंतर्गत ग्राम पाली में आयोजित भव्य महायज्ञ में गोविन्दपुर के पूर्व विधायक मोहम्मद कामरान शामिल हुए।
इस अवसर पर उनके साथ प्रखंड अध्यक्ष कैलाश यादव मौजूद रहे। महायज्ञ के आयोजक साथी ट्रस्ट के फाउंडर द्वारा पूर्व विधायक मोहम्मद कामरान एवं कैलाश यादव जी को बुके और स्मृति चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया।
इस दौरान मोहम्मद कामरान ने प्रसिद्ध कथा वाचिका पंडित गौरांगी गौरी जी के श्रीमुख से कथा का श्रवण किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। महायज्ञ के पावन एवं भक्तिमय वातावरण में श्रद्धालुओं के बीच आध्यात्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।
भईया जी की रिपोर्ट