अरवल – सदर प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय इटवा अरवल में नशा मुक्ति कार्यक्रम का आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों के बीच नशा के दुष्प्रभाव की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भास्कर कुमार पूर्व उप प्रमुख अरवल ने बच्चों के बीच अपनी बात को रखते हुए बताया कि नशा जिंदगी को गलत दिशा में ले जाती है, नशा का सेवन करने से कई प्रकार की गंभीर बीमारियां उत्पन्न होती है। नशा करने वाला व्यक्ति समाज में गंदगी फैलाता हैं, बच्चे एवं युवा इस देश के भविष्य हैं।

बच्चों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आप सभी को अपने स्वास्थ्य और अनुशासित जीवन शैली अपना कर व्यक्तित्व निर्माण का कार्य करना है। नशा मुक्त समाज बनाने में आप सभी विद्यार्थियों एवं युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होनी चाहिए। नशा छोड़ो बिहार जोड़ो अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में प्रधान शिक्षक दिनेश कुमार ने भी विद्यार्थियों को बताया की नशा से खुशहाल जीवन बर्बाद होने के रास्ते पर चल देता है। नशा समाज के लिए अभिशाप है, इसलिए इसे सभी को बचाना है अंत में सभी विद्यार्थियों एवं युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कार्यक्रम को समाप्त किया गया इस अवसर पर सभी सम्मानित शिक्षक भी उपस्थित रहे।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट
