By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

MLC चुनाव में नीतीश ने NDA की जीत का दिया मंत्र, बागी अनंत ने विरोधी के सपोर्ट में बनवाए 50 हजार रसगुल्ले

Amit Dubey
Last updated: October 1, 2026 12:24 pm
By Amit Dubey 1 View
Share
3 Min Read
MLC, चुनाव, नीतीश, NDA, जीत, मंत्र, अनंत सिंह, बागी, 50 हजार, रसगुल्ले
SHARE

बिहार में MLC चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने जदयू नेताओं को जीत का मंत्र दिया है। उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहा कि बिहार के लोगों ने पिछले दो दशकों में बिहार को बदलते देखा है। हमलोगों का काम ही हमारी पूंजी है। लोगों के बीच पूरे विश्वास के साथ जाएं और उनके सुख-दुख के साथी बनें। उन्होंने कहा कि सभी 8 सीटों पर जीत हासिल करने के लिए एनडीए के सभी घटक दल और नेता साथ मिलकर अभियान चलाएं और प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करें। परंतु नीतीश के इस विजयी फार्मूले के बीच उनकी ही पार्टी के विधायक और मोकामा के बाहुबली नेता अनंत सिंह ने फिर बागी रुख दिखाते हुए अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार का विरोध करने की अडिक मंशा दिखा दी है। यही नहीं, अनंत सिंह ने नामांकन वाले दिन जनसुराज पार्टी के कैंडिडेट के समर्थन में मिठाई बांटने के लिए 50 हजार रसगुल्ले बनवाने का ऐलान कर दिया है।

- Advertisement -

नीतीश कुमार के सामने आने के बाद भी अनंत सिंह के बागी तेवर से बिहार विधान परिषद की पटना स्नातक सीट पर मुकाबला दिलचस्प हो गया है। JDU विधायक अनंत सिंह ने साफ कर दिया है कि वे किसी भी कीमत पर मानने वाले नहीं हैं और जन सुराज के उम्मीदवार अनुज सिंह का समर्थन करेंगे। उन्होंने अनुज के नोमिनेशन के लिए 50 हजार रसगुल्ले तैयार करवाने की व्यवस्था भी बना रखी है। जन सुराज कैंडिडेट अनुज सिंह आज 1 अक्टूबर को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन में पहुंचने वाले समर्थकों और आम लोगों के बीच ये रसगुल्ले बांटे जाएंगे। मालूम हो कि इस चुनाव में पटना स्नातक सीट से JDU ने मौजूदा MLC नीरज कुमार को उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में अनंत सिंह अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार के बजाय जन सुराज के अनुज सिंह का समर्थन करने से जदयू के लिए काफी असहज स्थिति हो गई है।

पटना स्नातक सीट से JDU ने मौजूदा MLC नीरज कुमार को फिर से उम्मीदवार बनाया है जबकि जन सुराज ने अनुज सिंह को मैदान में उतारा है। अनंत सिंह खुलकर अनुज सिंह के समर्थन में हैं। इस वजह से पटना स्नातक सीट पर जदयू के लिए मुकाबला टफ होने की बात कही जा रही है। अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच काफी समय से राजनीतिक मतभेद हैं। दोनों के बीच विवाद तब और खुलकर सामने आया, जब अनंत सिंह ने पटना स्नातक सीट पर नीरज कुमार के खिलाफ अनुज सिंह का समर्थन करने का ऐलान किया। JDU के वरिष्ठ नेताओं ने दोनों नेताओं के बीच सुलह की कोशिश भी की, लेकिन मतभेद खत्म नहीं हुए। यहां तक की इस काम की कमान खुद पार्टी के सर्वेसर्वा नीतीश कुमार ने अपने हाथ मे लेते हुए सुलह की कोशिश की। परंतु अब भी अनंत झुकने को तैयार नहीं हैं।

TAGGED: 50 हजार, mlc, NDA, अनंत सिंह, चुनाव, जीत, नीतीश, बागी, मंत्र, रसगुल्‍ले
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

ताबड़तोड़ छापामारी कर आठ फरार गिरफ्तार 
बिहारी समाज
सड़क हादसे में शिक्षक जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती 
बिहारी समाज
सीओ के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, अधिकारियों से न्याय की गुहार
बिहारी समाज
तीन वर्षों बाद राज्य सूचना आयोग ने लिया संज्ञान, होगी सुनवाई 
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

ताबड़तोड़ छापामारी कर आठ फरार गिरफ्तार 
बिहारी समाज
सड़क हादसे में शिक्षक जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती 
बिहारी समाज
सीओ के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, अधिकारियों से न्याय की गुहार
बिहारी समाज
तीन वर्षों बाद राज्य सूचना आयोग ने लिया संज्ञान, होगी सुनवाई 
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बाढ़, बदतर, CM, सम्राट, वायुसेना, मदद, बिहार
देश-विदेश

बिहार में बाढ़ से हालात बदतर, CM सम्राट ने मांगी वायुसेना से मदद

बिहार में बाढ़ से मची हाहाकार के बीच CM सम्राट चौधरी ने…

By Amit Dubey
अनंत सिंह, नामांकन, जन सुराज, प्रत्याशी, अनुज सिंह, नीतीश, MLC, चुनाव, 500 परसेंट, हरायेंगे
चुनाव

जन सुराज प्रत्याशी के नामांकन में पहुंचे अनंत सिंह, नीतीश के MLC कैंडडेट को 500 परसेंट हरायेंगे

बिहार MLC चुनाव की जबरदस्त सियासी हलचल के बीच आज गुरुवार को…

By Amit Dubey
बाढ़, छपरा, मुजफ्फरपुर, NH, पानी, गंडक, तटबंध, टूटा
देश-विदेश

छपारा-मुजफ्फरपुर NH पर चढ़ा पानी, गंडक ने तोड़ा एक और तटबंध…बाढ़ बेकाबू

बिहार में गंडक की बाढ़ का संकट गहरा जा रहा है। छपरा…

By Amit Dubey
गंडक, तटबंध, टूटा, गोपालगंज, सारण, बाढ़
देश-विदेश

चंपारण के बाद अब गोपालगंज और सारण में टूटा तटबंध, थम नहीं रहा गंडक का कहर

पश्चिम चंपारण और शिवहर—मुजफ्फरपुर में तबाही के बाद अब गंडक नदी ने…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?