By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

PM मोदी का नीतीश ने किया स्वागत,  नीतीश सेतु पर लहराया गमछा…गजब दिखी बॉन्डिंग…

Amit Dubey
Last updated: November 21, 2026 2:11 pm
By Amit Dubey 5 Views
Share
3 Min Read
PM मोदी, नीतीश, स्वागत, बॉन्डिंग, चॉपर, वैशाली
SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार डेढ़ बजे के करीब वायुसेना के विशेष विमान से पटना एयरपोर्ट पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने बड़े ही गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। दोनों नेताओं के बीच की बॉन्डिंग इस दौरान देखने को मिली। एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री और बिहार सरकार के मंत्रियों से भी पीएम मोदी ने मुलाकात की। फिर इसके बाद पीएम मोदी खराब मौसम को देखते हुए सड़क मार्ग की जगह चॉपर से वैशाली के लिए रवाना हो गए। खराब मौसम के कारण पीएम मोदी के चॉपर से उड़ान भरने को लेकर थोड़ी देर ऊहापोह की स्थित रही, लेकिन दृश्यता कुछ ठीक होने के बाद चॉपर ने उड़ान भर ली।

- Advertisement -

इसबीच खबर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चॉपर से वैशाली के राघोपुर पहुंचे और वहां उन्होंने बिहारी अंदाज में गमछा लहराकर लोगों का अभिवादन किया। इसके बाद वह सीएम सम्राट चौधरी, राज्यपाल सैयद अता हसनैन दोनों उपमुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के साथ नीतीश सेतु पर गए। यहां पर इस मेगा प्रोजक्ट का उन्होंने लोकार्पण किया। इसके बाद वे राजापाकड़ सभा स्थल के लिए रवाना हो गए। इससे पूर्व पटना एयरपोर्ट पर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने इस मुलाकात को सुखद बताते हुए कहा कि पटना एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार जी से मिलकर उन्हें बेहद खुशी हुई।

प्रधानमंत्री द्वारा वैशाली के राघोपुर में नीतीश सेतु का उद्घाटन के बाद राजापाकर स्थित जाफरपट्टी इंडस्ट्रियल एरिया में उनकी विशाल जनसभा होगी। इसी जनसभा से पीएम बिहार को 34 हजार करोड़ से अधिक के योजनाओं की सौगात देंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर नीतीश सेतु राष्ट्र की जनता को समर्पित कर चुके हैं। अपने बिहार दौरे पर पीएम ने ट्वीट कर नीतीश सेतु को राज्य के लिए बड़ी संपत्ति बताया है। नीतीश सेतु और राजापाकर का जाफरपट्टी पोस्टर बैनर से पट गया है। कार्यक्रम स्थल पर करीब 20 लाख वर्गफीट में पंडाल, मंच और स्पेशल एरिया तैयार किया गया है जहां सुरक्षा के अभेद्य प्रबंध किए गए हैं। एयरपोर्ट से लेकर रेलवे स्टेशन के साथ ही गंगा नदी में भी सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

TAGGED: PM मोदी, चॉपर, नीतीश, बॉन्डिंग, वैशाली, स्वागत
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

प्रधानमंत्री, 34000 करोड़, योजनाएं, शुरुआत, जंगलराज, विकास, वैशाली, जनसभा
प्रधानमंत्री ने 34 हजार करोड़ की योजनाएं शुरू की…जानें क्या-क्या कहा?
देश-विदेश राजनीति राजपाट लेटेस्ट न्यूज़
जिले में भ्रष्टाचार की हद पार कर गयी है यार!
बिहारी समाज
बीडीओ व लेखापाल की मिलीभगत से दो शिक्षिका फर्जी प्रमाण पत्र पर कर रही नौकरी
बिहारी समाज
नीतीश सेतु, नामकरण, ललन सिंह, निशांत, संजय झा
किसने रखा नीतीश सेतु नाम, ललन सिंह ने बताया…निशांत ने जताया गर्व
देश-विदेश राजनीति राजपाट लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

प्रधानमंत्री, 34000 करोड़, योजनाएं, शुरुआत, जंगलराज, विकास, वैशाली, जनसभा
प्रधानमंत्री ने 34 हजार करोड़ की योजनाएं शुरू की…जानें क्या-क्या कहा?
देश-विदेश राजनीति राजपाट लेटेस्ट न्यूज़
जिले में भ्रष्टाचार की हद पार कर गयी है यार!
बिहारी समाज
बीडीओ व लेखापाल की मिलीभगत से दो शिक्षिका फर्जी प्रमाण पत्र पर कर रही नौकरी
बिहारी समाज
नीतीश सेतु, नामकरण, ललन सिंह, निशांत, संजय झा
किसने रखा नीतीश सेतु नाम, ललन सिंह ने बताया…निशांत ने जताया गर्व
देश-विदेश राजनीति राजपाट लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
प्रधानमंत्री, 34000 करोड़, योजनाएं, शुरुआत, जंगलराज, विकास, वैशाली, जनसभा
देश-विदेश

प्रधानमंत्री ने 34 हजार करोड़ की योजनाएं शुरू की…जानें क्या-क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को वैशाली के राघोपुर में नीतीश…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

जिले में भ्रष्टाचार की हद पार कर गयी है यार!

नवादा : पति की मृत्यु के बाद सेवानिवृत्ति लाभ एवं अन्य बकाया…

By Swatva

बीडीओ व लेखापाल की मिलीभगत से दो शिक्षिका फर्जी प्रमाण पत्र पर कर रही नौकरी

नवादा : शिक्षा विभाग में फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर कार्यरत…

By Swatva
नीतीश सेतु, नामकरण, ललन सिंह, निशांत, संजय झा
देश-विदेश

किसने रखा नीतीश सेतु नाम, ललन सिंह ने बताया…निशांत ने जताया गर्व

बिहार के लोगों के लिए बेहद खास कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन ब्रिज…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?