By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
राजनीति

राजद ने चला अलग मिथिलांचल राज्य का दांव, राबड़ी ने विधान परिषद में उठाई मांग

Amit Dubey
Last updated: November 27, 2024 3:59 pm
By Amit Dubey 649 Views
Share
4 Min Read
मिथिलांचल, अलग राज्य, राबड़ी, विधान परिषद, राजद का दांव
SHARE

बिहार की सियासत में आज राजद ने वह दांव चल दिया, जो नीतीश कुमार की सरकार को बड़ा टेंशन दे सकती है। बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होना है और आज बुधवार को विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष व पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने अलग मिथिलांचल राज्य की डिमांड कर सियासी हलचल मचा दी। इसके साथ ही यह भी स्पष्ट हो गया कि राजद ने मिथिलांचल राज्य बनाने की मांग को लेकर अपनी चुनावी बिसात अभी से बिछानी शुरू कर दी है।

Contents
परिषद में नेता प्रतिपक्ष ने क्या कहा1912 में पहली बार उठी थी डिमांडराजद पर केंद्र के विकास का दबाव
- Advertisement -

परिषद में नेता प्रतिपक्ष ने क्या कहा

बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आज सदन में बिहार को तोड़कर अलग मिथिलांचल राज्य बनाने की मांग को उठाया। मिथिलांचल राज्य बनाने की मांग को लेकर राबड़ी देवी ने सदन में कहा कि वह लोग मोदी जी को बधाई दे रहे थे कि मैथिली भाषा संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल हुआ है। ठीक है हम भी खुश हैं। शामिल होना चाहिए, लेकिन मिथिला राज्य भी बनाना चाहिए। दरअसल राजद के इस नए दांव के पीछे यह माना जाता है कि केंद्र सरकार ने मिथिलांचल में विकास योजनाओं के लिए अपनी झोली खोल दी है। वहां एक के बाद एक विकास के काम होने से राजद दबाव में है। इसीलिए पार्टी ने अलग राज्य की मांग को लेकर अपना सपोर्ट जता दिया।

1912 में पहली बार उठी थी डिमांड

मिथिला क्षेत्र उत्तर बिहार का इलाका है, जहां मैथिली भाषा बोली जाती है। यहां के लोग लंबे समय से मिथिला को अलग राज्य बनाने की मांग कर रहे हैं। इतिहास के पन्नों को पलटकर देखा जाए तो मिथिला राज्य की मांग पहली बार 1912 में की गई थी। इसके बाद 1921 में महाराजा रामेश्वर सिंह के द्वारा मांग की गई, लेकिन पहली बार मिथिला राज्य के लिए आंदोलन 1952 में हुआ, जिसके बाद से ये मामला बार-बार तूल पकड़ रहा है। आज विधान परिषद की कार्यवाही के दौरान भाजपा के एमएलसी हरी सहनी ने सदन में मिथिला क्षेत्र को केंद्र की मोदी सरकार से बड़ी सौगात मिलने की बात कही। इस दौरान उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि जब वह पीएम थे तभी मैथिलि भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल किया गया था। इसके बाद अब नरेंद्र मोदी ने मैथिलि में संविधान आया है। यह मिथिला का बड़ा सम्मान है।

राजद पर केंद्र के विकास का दबाव

इसके बाद नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी ने अचानक से कहा कि अभी केंद्र और राज्य दोनों जगह आपकी सरकार है। मैथिली भाषियों को चाहिए कि वे अपने लिए अलग राज्य की मांग स्वीकृत करा लें। हालांकि उन्होंने तंज भरे अंदाज में यह टिप्पणी की थी। इसके बाद सदन से बाहर निकलने के बाद एक बार फिर से राबड़ी देवी ने इन्हीं बातों को दोहराया। उन्होंने कहा कि हमने कहा ही है कि मिलजुल कर मिथिला राज्य बना लेना चाहिए। कुछ लोग इस बयान को राबड़ी द्वारा मिथिलांचल को लेकर केंद्र की मोदी और बिहार की नीतीश कुमार की सरकार पर तंज कसना भी कह रहे हैं।

- Advertisement -
TAGGED: अलग राज्य, मिथिलांचल, राजद का दांव, राबड़ी, विधान परिषद
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

आयोजित सहयोग शिविर में लोगों ने अपनी समस्याएं रखी, प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन का निर्देश
बिहारी समाज
शराब, तस्कर, मुठभेड़, गोपालगंज, PMCH रेफर
गोपालगंज में शराब तस्कर से मुठभेड़, जबड़े में गोली लगने के बाद PMCH रेफर
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
मनचाहा ट्रांसफर दूंगा, लेकिन इसके बाद पढ़ाई में कोई बहाना नहीं चलेगा : सीएम सम्राट चौधरी
बिहारी समाज
बंगला विवाद : नोटिस की अवधि खत्म, राबड़ी ने सरकार को पत्र लिखकर मांगा एक महीने का समय
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

आयोजित सहयोग शिविर में लोगों ने अपनी समस्याएं रखी, प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन का निर्देश
बिहारी समाज
शराब, तस्कर, मुठभेड़, गोपालगंज, PMCH रेफर
गोपालगंज में शराब तस्कर से मुठभेड़, जबड़े में गोली लगने के बाद PMCH रेफर
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
मनचाहा ट्रांसफर दूंगा, लेकिन इसके बाद पढ़ाई में कोई बहाना नहीं चलेगा : सीएम सम्राट चौधरी
बिहारी समाज
बंगला विवाद : नोटिस की अवधि खत्म, राबड़ी ने सरकार को पत्र लिखकर मांगा एक महीने का समय
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
शराब, तस्कर, मुठभेड़, गोपालगंज, PMCH रेफर
अपराध

गोपालगंज में शराब तस्कर से मुठभेड़, जबड़े में गोली लगने के बाद PMCH रेफर

गोपालगंज के श्रीपुर थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान शराब तस्करों…

By Amit Dubey
मंत्री, दीपक प्रकाश, SC नोटिस, कुशवाहा, पुत्र
देश-विदेश

मुझे नोटिस नहीं मिला, पहले भी मंत्री था…अभी भी मंत्री हूं, कुशवाहा के बेटे ने और क्या कहा?

बिहार सरकार में मंत्री और रालोमो प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक…

By Amit Dubey
अनंत सिंह, गुंजन सिंह, जमानत, अश्लील डांस, हथियार प्रदर्शन
अपराध

अश्लील डांस और हथियार लहराने वाले मामले में अनंत सिंह व गायक गुंजन सिंह को अग्रिम जमानत

गोपालगंज की एमपी-एमएलए कोर्ट ने आज सोमवार को अश्लील डांस वीडियो और…

By Amit Dubey
लेटेस्ट न्यूज़

मोदी सरकार के कार्यकाल में देश की तस्वीर और तकदीर बदलने वाली रही ऐतिहासिक यात्रा -जनक राम

अरवल - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?