By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

ले.ज.(रि) सैयद अता हसनैन ने ली बिहार के 43वें राज्यपाल पद की शपथ

Amit Dubey
Last updated: March 14, 2026 1:48 pm
By Amit Dubey 216 Views
Share
3 Min Read
ले.ज.(रि), अता हसनैन, शपथ, बिहार, 43वें, राज्यपाल
SHARE

सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने आज शनिवार को पटना में बिहार के 43वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संगम कुमार साहू ने लोक भवन में आयोजित समारोह में जनरल हसनैन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। ज. हसनैन ने आरिफ मोहम्मद खान का स्थान लिया है। शपथ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश, बिहार सरकार के मंत्रियों और वरिष्ठ अफसरों समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे। सेना में हसनैन की अंतिम तैनाती भारत सरकार के सैन्य सचिव के रूप में थी जो वरिष्ठ स्तर के कार्मिक प्रबंधन के लिए जिम्मेदार एक महत्वपूर्ण पद है। इससे पहले उन्होंने जम्मू कश्मीर में सेना की 15वीं कोर की कमान संभाली थी। सेवानिवृत्ति के बाद भी हसनैन राष्ट्रीय और शैक्षणिक भूमिकाओं में सक्रिय रहे। उन्हें 2018 में केंद्रीय कश्मीर विश्वविद्यालय का कुलाधिपति नियुक्त किया गया था। वह 2020 में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के सदस्य के रूप में सेवा दे रहे थे।

Contents
कौन हैं जनरल हसनैन?परिवार और निजी जीवनइन पदकों से हुए सम्मानित
- Advertisement -

कौन हैं जनरल हसनैन?

जनरल सैयद अता हसनैन को भारतीय सेना के सबसे विद्वान और रणनीतिक सैन्य अधिकारियों में गिना जाता है। सेना में हसनैन की अंतिम तैनाती सैन्य सचिव के रूप में थी जो वरिष्ठ स्तर के कार्मिक प्रबंधन के लिए जिम्मेदार एक महत्वपूर्ण पद है। इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA) से पासआउट होने के बाद उन्होंने गढ़वाल राइफल्स में कमीशन प्राप्त किया था। अपनी गौरवपूर्ण सैन्य सेवा के दौरान उन्होंने सेना की प्रमुख स्ट्राइक फोर्स ’21 कोर’ का नेतृत्व किया और 2013 में सैन्य सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए। रिटायरमेंट के बाद वे कश्मीर केंद्रीय विश्वविद्यालय के चांसलर भी रहे।

परिवार और निजी जीवन

जनरल हसनैन की पत्नी सबीहा हसनैन एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में वरिष्ठ कार्यकारी हैं। ज. हसनैन और सबीहा हसनैन की दो बेटियां हैं। एक प्रखर वक्ता और लेखक के रूप में जनरल हसनैन अक्सर राष्ट्रीय सुरक्षा और भू-राजनीति पर अपनी बेबाक राय रखते रहे हैं। सेना में सेवा के दौरान उनको कई उत्कृष्ट सम्मान और पुरस्कार प्राप्त हुए।

इन पदकों से हुए सम्मानित

  • परम विशिष्ट सेवा पदक
  • उत्तम युद्ध सेवा पदक
  • अति विशिष्ट सेवा पदक
  • सेना पदक और विशिष्ट सेवा पदक
  • सियाचिन ग्लेशियर मेडल
  • संयुक्त राष्ट्र (UN) मिशन पदक
TAGGED: 43वें, अता हसनैन, बिहार, राज्यपाल, ले.ज.(रि), शपथ
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

आयोजित सहयोग शिविर में लोगों ने अपनी समस्याएं रखी, प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन का निर्देश
बिहारी समाज
शराब, तस्कर, मुठभेड़, गोपालगंज, PMCH रेफर
गोपालगंज में शराब तस्कर से मुठभेड़, जबड़े में गोली लगने के बाद PMCH रेफर
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
मनचाहा ट्रांसफर दूंगा, लेकिन इसके बाद पढ़ाई में कोई बहाना नहीं चलेगा : सीएम सम्राट चौधरी
बिहारी समाज
बंगला विवाद : नोटिस की अवधि खत्म, राबड़ी ने सरकार को पत्र लिखकर मांगा एक महीने का समय
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

आयोजित सहयोग शिविर में लोगों ने अपनी समस्याएं रखी, प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन का निर्देश
बिहारी समाज
शराब, तस्कर, मुठभेड़, गोपालगंज, PMCH रेफर
गोपालगंज में शराब तस्कर से मुठभेड़, जबड़े में गोली लगने के बाद PMCH रेफर
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
मनचाहा ट्रांसफर दूंगा, लेकिन इसके बाद पढ़ाई में कोई बहाना नहीं चलेगा : सीएम सम्राट चौधरी
बिहारी समाज
बंगला विवाद : नोटिस की अवधि खत्म, राबड़ी ने सरकार को पत्र लिखकर मांगा एक महीने का समय
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
मंत्री, दीपक प्रकाश, SC नोटिस, कुशवाहा, पुत्र
देश-विदेश

मुझे नोटिस नहीं मिला, पहले भी मंत्री था…अभी भी मंत्री हूं, कुशवाहा के बेटे ने और क्या कहा?

बिहार सरकार में मंत्री और रालोमो प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक…

By Amit Dubey
अनंत सिंह, गुंजन सिंह, जमानत, अश्लील डांस, हथियार प्रदर्शन
अपराध

अश्लील डांस और हथियार लहराने वाले मामले में अनंत सिंह व गायक गुंजन सिंह को अग्रिम जमानत

गोपालगंज की एमपी-एमएलए कोर्ट ने आज सोमवार को अश्लील डांस वीडियो और…

By Amit Dubey
ATS, रेड, मधुबनी, संदिग्ध आतंकी, दबोचा, ISI, मदरसा, मौलाना
अपराध

मधुबनी में ATS ने संदिग्ध आतंकी को दबोचा, ISI के संपर्क में था मदरसे का मौलाना

मधुबनी के पंडौल में बिहार ATS और मध्य प्रदेश पुलिस की एक…

By Amit Dubey
जमानत, ज्ञान बिंदु, रोशन सर, भाई, मौत, तेज प्रताप, खान सर, हाथ, आरोप
अपराध

ज्ञान बिंदु के रोशन सर को जमानत, भाई प्रिंस की मौत में तेज प्रताप यादव ने खान सर को लपेटा

खान सर कोचिंग विवाद में जेल में बंद ज्ञान बिंदु कोचिंग के…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?