By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

एलबीएस संस्कृत विवि के कुलपति ने रक्तदान को बताया जीवनदान का महापर्व

Amit Dubey
Last updated: June 17, 2026 1:31 pm
By Amit Dubey 273 Views
Share
4 Min Read
एलबीएस, संस्कृत विवि, कुलपति, रक्तदान, जीवनदान
SHARE

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशालोक में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली में विश्व रक्तदान दिवस के मौके पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रक्तदान का यह आयोजन मानवता, सेवा-भाव एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति विश्वविद्यालय की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है। वर्तमान समय में जब चिकित्सा आपात स्थितियों में रक्त की निरंतर एवं तात्कालिक आवश्यकता बनी रहती है, तब रक्तदान जैसे पुनीत कार्य के प्रति जन-जागरूकता का यह प्रयास अत्यंत प्रासंगिक एवं अनुकरणीय सिद्ध हुआ। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय परिवार के समस्त अकादमिक एवं गैर-अकादमिक कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए रक्तदान के महत्व को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

- Advertisement -

कार्यक्रम के दौरान कुलपति प्रो. मुरलीमनोहर पाठक ने विश्वविद्यालय के सभी उपस्थित अकादमिक एवं गैर-अकादमिक कर्मचारियों को नियमित रक्तदान करने की शपथ दिलाई। उन्होंने स्वयं भी नियमित रक्तदान को अपने जीवन का अभिन्न अंग बताते हुए इसे ‘जीवनदान’ की सर्वोच्च मानवीय अभिव्यक्ति निरूपित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान वह निःस्वार्थ सेवा है, जो किसी अनजान व्यक्ति के जीवन में आशा, विश्वास और नवजीवन का संचार करती है। अपने उद्बोधन में कुलपति ने समाज में रक्तदान के प्रति व्याप्त भ्रांतियों एवं संकोच की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह आवश्यकता है कि इसे एक सामाजिक आंदोलन के रूप में और अधिक व्यापक बनाया जाए। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि जहाँ कुछ क्षेत्रों में अभी भी जागरूकता की कमी है, वहीं अनेक स्थानों पर यह मानवीय सेवा का सशक्त जन-आंदोलन बन चुका है। कुलपति प्रो. पाठक ने अपने उद्बोधन के माध्यम से सेवा, समर्पण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की एक नई चेतना का संचार किया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विश्वविद्यालय के चिकित्सा अधिकारी डॉ. के.एल. ठाकुर ने रक्तदान के वैज्ञानिक, चिकित्सकीय एवं सामाजिक महत्व पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प उपलब्ध नहीं है, अतः स्वैच्छिक रक्तदान ही जीवन रक्षा का एकमात्र एवं सर्वाधिक प्रभावी माध्यम है। उन्होंने रक्तदान से जुड़ी विभिन्न भ्रांतियों का तथ्यपरक एवं वैज्ञानिक निराकरण करते हुए इसे पूर्णतः सुरक्षित, सरल एवं स्वास्थ्यवर्धक प्रक्रिया बताया।प्रभारी कुलसचिव एवं वित्ताधिकारी श्री संतोष श्रीवास्तव ने रक्तदान को “मानवता का मौन किंतु सर्वाधिक प्रभावशाली दान” निरूपित करते हुए इसे सामाजिक उत्तरदायित्व का अनिवार्य अंग बताया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से इसे जीवनशैली का नियमित हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर अकादमिक अधिष्ठाता प्रो. भागीरथी नंदा तथा प्रो. परमानंद भारद्वाज की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शैक्षणिक एवं बौद्धिक उत्कृष्टता को और अधिक प्रतिष्ठित एवं प्रभावशाली बनाया।कार्यक्रम के समापन सत्र मेंछात्र कल्याण संकाय प्रमुख प्रोफेसर मार्कण्डेयनाथ तिवारी ने सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं प्रतिभागियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए आयोजन की सफलता का श्रेय विश्वविद्यालय परिवार की सामूहिक प्रतिबद्धता, अनुशासन एवं सक्रिय सहभागिता को दिया।समग्र कार्यक्रम में शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उत्साहपूर्ण एवं अनुकरणीय भागीदारी ने इसे मात्र एक औपचारिक आयोजन न रहने देकर मानवता एवं सामाजिक सरोकारों से ओतप्रोत एक व्यापक जन-जागरूकता अभियान का स्वरूप प्रदान किया।अंततः यह आयोजन इस संकल्प के साथ संपन्न हुआ कि रक्तदान केवल एक दान नहीं, बल्कि जीवनरक्षा का वह महान संकल्प है जो समाज को अधिक संवेदनशील, जागरूक एवं मानवीय बनाता है।

- Advertisement -
TAGGED: एलबीएस, कुलपति, जीवनदान, रक्तदान, संस्कृत विवि
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love1
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

AI और डिजिटल पोर्टल से लैस होंगे बिहार के जनप्रतिनिधि, मुख्यमंत्री ने किया MKVY पोर्टल का शुभारंभ
बिहारी समाज
विकसित भारत के लिए 125 दिन ग्रामीण रोजगार की नई गारंटी” विषय पर दो दिवसीय पंच सम्मेलन का आयोजन
बिहारी समाज
ई-रिक्शा चालकों पर कार्रवाई, नियम तोड़ने वालों से 68 हजार का जुर्माना, नाबालिग चालकों पर कसा शिकंजा
बिहारी समाज
दमन में हत्या की शिकार छोटी कुमारी का सिलवासा में परिजनों ने किया अंतिम संस्कार
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

AI और डिजिटल पोर्टल से लैस होंगे बिहार के जनप्रतिनिधि, मुख्यमंत्री ने किया MKVY पोर्टल का शुभारंभ
बिहारी समाज
विकसित भारत के लिए 125 दिन ग्रामीण रोजगार की नई गारंटी” विषय पर दो दिवसीय पंच सम्मेलन का आयोजन
बिहारी समाज
ई-रिक्शा चालकों पर कार्रवाई, नियम तोड़ने वालों से 68 हजार का जुर्माना, नाबालिग चालकों पर कसा शिकंजा
बिहारी समाज
दमन में हत्या की शिकार छोटी कुमारी का सिलवासा में परिजनों ने किया अंतिम संस्कार
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
टोल टैक्स, स्टेट हाईवे, नवंबर, हाईटेक कैमरा, निगरानी
देश-विदेश

स्टेट हाईवे पर नवंबर से लगने लगेगा टोल टैक्स, हाईटेक कैमरों से होगी निगरानी

पथ निर्माण विभाग बिहार के सभी स्टेट हाईवे पर नवंबर माह से…

By Amit Dubey
बीजेपी, बांकीपुर, समीक्षा, प्रशांत किशोर, नैरेटिव
देश-विदेश

प्रशांत किशोर के नैरेटिव के आगे बीजेपी बेबस, क्या हार से कोई सबक ले पाएगी पार्टी?

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में 30 साल पुराने गढ़ के ढहने के बाद…

By Amit Dubey
चंपारण, सुस्ता, नेपाल बॉर्डर, SSB, हमला, तनाव
अपराध

प. चंपारण के सुस्ता क्षेत्र में बॉर्डर पर नेपाल की तरफ से SSB जवानों पर हमला, तनाव

भारत-नेपाल सीमा से सटे पश्चिमी चम्पारण के संवेदनशील और लंबे समय से…

By Amit Dubey
बीपीएससी, AEDO, पेपर लीक, भाभा, एटॉमिक रिसर्च, सेंटर, टेक असिस्टेंट, गिरफ्तार
अपराध

बीपीएससी AEDO पेपर लीक में भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर का टेक असिस्टेंट गिरफ्तार

BPSC द्वारा अप्रैल में आयोजित AEDO भर्ती परीक्षा के दौरान हुए पेपर…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?