By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

AI और डिजिटल पोर्टल से लैस होंगे बिहार के जनप्रतिनिधि, मुख्यमंत्री ने किया MKVY पोर्टल का शुभारंभ

Swatva
Last updated: August 6, 2026 5:52 pm
By Swatva 106 Views
Share
3 Min Read
SHARE

पटना, 6 अगस्त। बिहार विधान सभा के विस्तारित भवन स्थित सभागार में गुरुवार को बिहार विधान मंडल के सदस्यों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना (MKVY) के प्रभावी संचालन एवं निगरानी को लेकर विशेष प्रबोधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के आधिकारिक वेब पोर्टल www.laeo.bihar.gov.in का उद्घाटन किया।

- Advertisement -

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, बिहार विधान सभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, विधान परिषद् सभापति अवधेश नारायण सिंह तथा विधान सभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर किया गया।

अपने संबोधन में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि बदलते दौर में जनप्रतिनिधियों के लिए नई तकनीकों और शासन की आधुनिक कार्यप्रणाली की जानकारी आवश्यक हो गई है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रबोधन कार्यक्रमों का उद्देश्य विधायकों को नवीन विषयों, योजनाओं और तकनीकी नवाचारों से अवगत कराना है, ताकि वे अपने दायित्वों का अधिक प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकें।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि तकनीक का उपयोग सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि भवन निर्माण विभाग में AI के उपयोग से 5 से 7 प्रतिशत तक राजस्व की बचत हुई है। वहीं, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में डिजिटल व्यवस्था के कारण किसानों को समयबद्ध सेवाएं मिल रही हैं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ उनके सहयोगियों को भी आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण देने पर बल दिया।

- Advertisement -

विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने भी संसदीय कार्यों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की उपयोगिता पर अपने विचार रखे और इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम के पहले सत्र में योजना एवं विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव डॉ. एन. विजयलक्ष्मी ने विधायक क्षेत्र विकास योजना (MLA Fund) और उससे जुड़े पीएमआईएस (PMIS) वेब पोर्टल की कार्यप्रणाली, वित्तीय एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान विधायकों ने अपने निर्वाचन क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे और सुझाव भी दिए।

दूसरे सत्र में सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के विशेषज्ञों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की उपयोगिता और उसके व्यावहारिक प्रयोगों पर प्रस्तुति दी। प्रश्नोत्तर सत्र में भी सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए तकनीक से जुड़े विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के अंत में विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बिहार सरकार के मंत्री, विधान मंडल के सदस्य, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी तथा विधान सभा एवं विधान परिषद् सचिवालय के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
TAGGED: उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, बिहार विधान सभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विधान परिषद् सभापति
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

होटल, युवती, रेप, दरिंदा, धराया, नेपाल, फरारी
होटल में युवती से रेप और मारपीट करने वाला दरिंदा धराया, नेपाल भागने की फिराक में था
अपराध बिहारी समाज
उप विकास आयुक्त ने गांधी इंटर विद्यालय का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक व्यवस्था एवं साफ-सफाई का लिया जायजा
बिहारी समाज
बिहार विप पटना शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन के सफल संचालन को ले जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक
बिहारी समाज
उपभोक्ता हितों की सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर जिला उपभोक्ता परिषद की बैठक आयोजित
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

होटल, युवती, रेप, दरिंदा, धराया, नेपाल, फरारी
होटल में युवती से रेप और मारपीट करने वाला दरिंदा धराया, नेपाल भागने की फिराक में था
अपराध बिहारी समाज
उप विकास आयुक्त ने गांधी इंटर विद्यालय का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक व्यवस्था एवं साफ-सफाई का लिया जायजा
बिहारी समाज
बिहार विप पटना शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन के सफल संचालन को ले जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक
बिहारी समाज
उपभोक्ता हितों की सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर जिला उपभोक्ता परिषद की बैठक आयोजित
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
होटल, युवती, रेप, दरिंदा, धराया, नेपाल, फरारी
अपराध

होटल में युवती से रेप और मारपीट करने वाला दरिंदा धराया, नेपाल भागने की फिराक में था

बेगूसराय में एक युवती के साथ होटल में हैवानियत करने वाले दरिंदे…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

उप विकास आयुक्त ने गांधी इंटर विद्यालय का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक व्यवस्था एवं साफ-सफाई का लिया जायजा

नवादा : उप विकास आयुक्त श्री शम्भू शरण पांडेय ने नगर के…

By Swatva
बिहारी समाज

बिहार विप पटना शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन के सफल संचालन को ले जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक

नवादा : बिहार विधान परिषद् के पटना शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र…

By Swatva

उपभोक्ता हितों की सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर जिला उपभोक्ता परिषद की बैठक आयोजित

अरवल - उप विकास आयुक्त, अरवल शैलेश कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?