By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

अनंत सिंह की भी शिकायतें हैं…क्रिया होगी तो प्रतिक्रिया भी होगी, ललन सिंह ने JDU विवाद पर और क्या कहा?

Amit Dubey
Last updated: October 5, 2026 3:44 pm
By Amit Dubey 1 View
Share
5 Min Read
ललन सिंह, JDU, अनंत सिंह, नीतीश, नीरज कुमार, MLC, चुनाव
SHARE

बिहार में विधान परिषद् की स्नातक और शिक्षक सीटों पर चुनावी गरमागरमी के बीच जदयू विधायक अनंत सिंह की बिगड़ी चाल को संभालने के लिए पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मुलाकात कर बड़ा दांव खेल दिया। इस मुलाकात का असर भी दिखा और अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद पद जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह का बड़ा बयान सामने आया। दिल्ली जाते समय पटना एयरपोर्ट पर ललन सिंह ने इस पूरे विवाद का बैकग्राउंड बताया और अनंत सिंह की शिकायतों का भी जिक्र किया। उन्होंने साफ कहा कि इस पूरे मामले में पार्टी से चूक हुई है। अगर पार्टी में किसी के खिलाफ कोई क्रिया होगी तो प्रतिक्रिया भी होगी। हालांकि ललन सिंह ने इतना जरूर कहा कि उन्होंने अनंत सिंह से पार्टी विरोधी कोई बयान नहीं देने का आग्रह किया है और उन्होंने इसके लिए उन्हें भरोसा भी दिया है।

- Advertisement -

दरअसल, जेडीयू में अनंत सिंह और पार्टी के विधान परिषद उम्मीदवार नीरज कुमार के बीच का विवाद अब सिर्फ दो नेताओं की आपसी नाराजगी तक सीमित नहीं रह गया है। अब इस प्रकरण में सीधे पूर्व सीएम नीतीश ने दखल देते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मुलाकात कर मामला संभालने का टास्क दिया। इस मुलाकात के बाद ललन सिंह ने खुलकर अपनी बात रखी और कहा कि इन दोनों ही नेताओं के बीच राजनीतिक दुश्मनी के पीछे की एक बड़ी पृष्ठभूमि भी है। ललन सिंह ने मीडिया से बात करते हुए यह साफ-साफ बताया कि पार्टी के भीतर अनंत सिंह की नाराजगी को लेकर पहले भी बातचीत हुई थी और उनकी कुछ शिकायतें पार्टी नेतृत्व के सामने रखी गई थीं। जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने भी उनसे इस मामले में बात की थी। इसके बाद उन्होंने खुद अनंत सिंह से भी बातचीत की। ललन सिंह के मुताबिक अनंत सिंह के अपने कुछ मुद्दे और शिकायतें हैं, जिन्हें उन्होंने बातचीत के दौरान सामने रखा। ललन सिंह ने बताया कि अनंत सिंह ने पुराने घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि जब सरकार पर संकट आया था, तब जेडीयू के कई नेताओं ने उनसे मदद मांगी थी और उन्होंने सरकार की मदद की थी। ललन सिंह ने अनंत सिंह के हवाले से कहा कि उनका कहना था कि उन्होंने ऐसा इसलिए किया था क्योंकि वह नीतीश कुमार का सम्मान करते थे।

ललन सिंह ने इसके बाद बताया कि जब अनंत सिंह नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे थे, तब नीतीश कुमार ने उनसे मोकामा से चुनाव लड़ने का आग्रह किया था। इस बातचीत के गवाह संजय झा भी थे। अनंत सिंह ने चुनाव लड़ा, लेकिन उसके बाद उनके मुताबिक उनके खिलाफ कई तरह की बातें और दुष्प्रचार शुरू हुए। इसी संदर्भ में ललन सिंह ने अनंत सिंह की बात को सामने रखते हुए कहा कि अगर किसी तरफ से क्रिया होगी तो उसकी प्रतिक्रिया भी होगी। ललन सिंह ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि अनंत सिंह के केस में पार्टी की भूमिका भी निष्पक्ष नहीं रही। उन्होंने कहा कि जब अनंत सिंह के खिलाफ इस तरह की बातें हो रही थीं, तब पार्टी को कार्रवाई करनी चाहिए थी। लेकिन उस समय ऐसा नहीं हुआ। ललन सिंह ने इसे पार्टी की चूक बताया। यानी मौजूदा विवाद की जड़ को सिर्फ अनंत सिंह के विरोध में देखने के बजाय ललन सिंह ने इसके पीछे जमा होती रही नाराजगी की ओर भी इशारा किया है। ललन सिंह ने बताया कि जेडीयू की एक बैठक में अनंत सिंह और पार्टी उम्मीदवार नीरज कुमार दोनों मौजूद थे। उस बैठक में भी अनंत सिंह ने अपनी शिकायतें विस्तार से रखी थीं। अनंत सिंह ने यह भी बताया था कि चुनाव में उन्हें हराने के लिए किस तरह का षडयंत्र किया गया। उन्होंने पार्टी के सामने साफ तौर पर कहा था कि उनके साथ क्या-क्या किया गया। इसी नाराजगी को जाहिर करते हुए अनंत सिंह ने कहा था कि जिस व्यक्ति ने उनके लिए वोट नहीं मांगा, उसके लिए वह कैसे वोट मांग सकते हैं।

TAGGED: JDU, mlc, अनंत सिंह, चुनाव, नीतीश, नीरज कुमार, ललन सिंह
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

प्रधान शिक्षक जतिन कुमार मगध प्रमंडल अवार्ड से हुए सम्मानित, टीबीटी- हिस्ट्री मेकर्स के तत्वावधान में हुआ आयोजन
बिहारी समाज
सदियों पुरानी परंपरा का फिर हुआ आगाज, रजौली में शुरू हुआ गुरुपर्व मेला, झूले-खिलौने से सजें दुकानें,जानें खासियत
बिहारी समाज
रोह में डिग्री कॉलेज की जमीन चयन को ले बवाल, बाजार बंद कर सड़क पर उतरे लोग, जानें क्या है विरोध की वजह
बिहारी समाज
कटिहार, वकील, हत्या, गोली मारी, वीडियो फुटेज
कटिहार में दिनदहाड़े वकील की गोली मारकर हत्या, वीडियो फुटेज भी आया सामने
अपराध बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

प्रधान शिक्षक जतिन कुमार मगध प्रमंडल अवार्ड से हुए सम्मानित, टीबीटी- हिस्ट्री मेकर्स के तत्वावधान में हुआ आयोजन
बिहारी समाज
सदियों पुरानी परंपरा का फिर हुआ आगाज, रजौली में शुरू हुआ गुरुपर्व मेला, झूले-खिलौने से सजें दुकानें,जानें खासियत
बिहारी समाज
रोह में डिग्री कॉलेज की जमीन चयन को ले बवाल, बाजार बंद कर सड़क पर उतरे लोग, जानें क्या है विरोध की वजह
बिहारी समाज
कटिहार, वकील, हत्या, गोली मारी, वीडियो फुटेज
कटिहार में दिनदहाड़े वकील की गोली मारकर हत्या, वीडियो फुटेज भी आया सामने
अपराध बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
पटना, लाठीचार्ज, दारोगा, अभ्यर्थी, कई छात्र, चोटिल, CM, मुलाकात, अड़े
देश-विदेश

पटना में दारोगा अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, कई छात्र चोटिल…CM से मुलाकात पर अड़े

पटना में आज सोमवार को एक बार फिर छात्रों का हुजूम सड़क…

By Amit Dubey
RLM, बगावत, MLC, चुनाव, कुशवाहा, 3 विधायक, NDA, खिलाफ
देश-विदेश

बिहार MLC चुनाव में कुशवाहा के 3 विधायक हुए NDA के खिलाफ, RLM में बगावत

बिहार विधान परिषद चुनाव की सियासी तपिश के बीच आज सोमवार को…

By Amit Dubey
JDU, डोलड्रम, अनंत सिंह, जन सुराज, ज्वाइन, प्रशांत किशोर
देश-विदेश

डोलड्रम में JDU, क्या अनंत सिंह जन सुराज ज्वाइन करेंगे? प्रशांत किशोर ने ये कहा…

मोकामा से जदयू के विधायक अनंत सिंह बिहार एमएलसी चुनाव में जनसुराज…

By Amit Dubey
फर्जी, आधार, बांग्लादेशी,पासपोर्ट, मास्टरमाइंड, एजाज कमर, बिहार
देश-विदेश

बिहार में कैसे फर्जी आधार से बांग्लादेशियों के बनते रहे पासपोर्ट? सोता रहा पूरा सिस्टम

बांग्लादेशियों समेत कई विदेशी नागरिकों का जाली दस्तावेजों के आधार पर आधार…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?