नवादा : जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के बागी बरडीहा गांव के समीप सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान दोसुत गांव निवासी मणिचंद साव के 44 वर्षीय पुत्र दीपू साव के रूप में की गई है। बताया जाता है कि 20 नवंबर को बस की चपेट में आने से दीपू साव गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे।
हादसे के बाद उन्हें वारिसलीगंज में प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया था जहां रविवार की रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इसके बाद परिजन शव को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
भईया जी की रिपोर्ट