By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान माइक खराब, तकनीकी टीम पर भड़के CM नीतीश

Amit Dubey
Last updated: December 3, 2025 1:09 pm
By Amit Dubey 380 Views
Share
2 Min Read
राज्यपाल, विधानसभा, माइक, खराब, सीएम, नीतीश, भड़के
SHARE

बिहार विधानसभा के संयुक्त सत्र में राज्यपाल का अभिभाषण शुरू होते ही माइक खराब हो गया। 15 मिनट तक किसी को आवाज नहीं सुनाई दी। इससे सदन में हंगामा मच गया और CM नीतीश तकनीकी टीम पर भड़क उठे। शीतकालीन सत्र के आज तीसरे दिन सदन में एक बड़ी तकनीकी चूक हुई। इससे न सिर्फ सदन की कार्यवाही में रुकावट आई बल्कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी नाराज हो गए। आज बुधवार को सेंट्रल हॉल में गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान का अभिभाषण शुरू ही हुआ था कि अचानक ऑडियो सिस्टम खराब हो गया। पहले 15 मिनट तक कोई भी सदस्य गवर्नर की आवाज नहीं सुन सका।

Contents
माइक बंद होने से CM नीतीश गुस्से में लालयोजनाओं का खाका और महिला रोजगार पर बोले
- Advertisement -

माइक बंद होने से CM नीतीश गुस्से में लाल

लेकिन राज्यपाल अपना अभिभाषण पढ़ते रहे, जबकि पूरा सदन चुपचाप मूक बैठा रहा। जब लगातार मिनटों तक आवाज नहीं आई तो सदस्य सीटों पर खड़े होकर हंगामा करने लगे। इस स्थिति से विपक्ष ही नहीं, सत्ता पक्ष के विधायक भी नाराज़ दिखे। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तकनीकी स्टाफ की ओर गुस्से से देखते रहे और अधिकारियों को तुरंत दिक्कत ठीक करने के निर्देश देते दिखाई दिए। हालात ऐसे हो गए कि राज्यपाल कुछ पल के लिए सकते में आ गए। करीब 15 मिनट बाद तकनीकी टीम ने माइक दुरुस्त किया, तब जाकर राज्यपाल का अभिभाषण सुना जा सका।

योजनाओं का खाका और महिला रोजगार पर बोले

ऑडियो दुरुस्त होने के बाद राज्यपाल ने सरकार की उपलब्धियों और आने वाले पांच वर्षों की योजनाओं का खाका पेश किया। उन्होंने नौकरियों, विकास, और नई परियोजनाओं पर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। इससे पहले संयुक्त सत्र की शुरुआत में राज्यपाल के आगमन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुके देकर उनका स्वागत किया। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार और विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह भी मौजूद रहे। अपने अभीभाषण में राज्यपाल ने यह भी कहा कि बिहार सरकार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत उन औरतों को 2 लाख रुपये तक की मदद देगी, जिनका रोजगार बेहतर चलेगा।

TAGGED: खराब, नीतीश, भड़के, माइक, राज्यपाल, विधानसभा, सीएम
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

1.20 करोड़ के गांजे के साथ मुख्य तस्कर समेत 4 गिरफ्तार, लापरवाही में थानाध्यक्ष और SI निलंबित
अपराध बिहारी समाज
मोबाइल चोरी के विवाद में ससुराल आए युवक को मारी गोली, हालत खतरे से बाहर
बिहारी समाज अपराध
पुलिस एनकाउंटर में कुख्यात बदमाश हैदर ढेर, अगवा युवक सकुशल बरामद, दो पुलिसकर्मी घायल
बिहारी समाज
राज्यसभा, चुनाव, पवन सिंह, कुशवाहा, मांझी, BJP
‘पावरस्टार’ से ‘माननीय’ बने पवन सिंह, सम्राट सरकार में मिलेगा मंत्री पद..?
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

1.20 करोड़ के गांजे के साथ मुख्य तस्कर समेत 4 गिरफ्तार, लापरवाही में थानाध्यक्ष और SI निलंबित
अपराध बिहारी समाज
मोबाइल चोरी के विवाद में ससुराल आए युवक को मारी गोली, हालत खतरे से बाहर
बिहारी समाज अपराध
पुलिस एनकाउंटर में कुख्यात बदमाश हैदर ढेर, अगवा युवक सकुशल बरामद, दो पुलिसकर्मी घायल
बिहारी समाज
राज्यसभा, चुनाव, पवन सिंह, कुशवाहा, मांझी, BJP
‘पावरस्टार’ से ‘माननीय’ बने पवन सिंह, सम्राट सरकार में मिलेगा मंत्री पद..?
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
राजद, MLC, सुनील सिंह, पोस्टर, नटवरलाल, पटना, बधाई
देश-विदेश

पटना में राजद MLC सुनील सिंह पर पोस्टर से तंज, नटवरलाल को MLC बनने पर बधाई…

RJD के नवनिर्वाचित एमएलसी सुनील सिंह पर आज पटना में एक पोस्टर…

By Amit Dubey
कंगन, हीरा, राबड़ी देवी, छोटू छलिया, सियासी बवाल, JDU, EOU, जांच
देश-विदेश

राबड़ी देवी से छोटू छलिया को मिले ‘हीरे’ वाले कंगन पर सियासी बवाल, JDU ने EOU से की जांच की मांग

लालू यादव के जन्मदिन पर लोक गायक छोटू छलिया को राबड़ी देवी…

By Amit Dubey
विस अध्यक्ष, प्रेम कुमार, नयना देवी, मंदिर, पूजा—अर्चना
बिहारी समाज

विस अध्यक्ष ने मां नयना देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने अपने पारिवारिक सदस्यों एवं…

By Amit Dubey
निशांत कुमार, पवन सिंह, विधान परिषद, 10 उम्मीदवार, निर्विरोध, निर्वाचित
देश-विदेश

निशांत और पवन सिंह समेत विधान परिषद के सभी 10 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

बिहार विधान परिषद चुनाव में निशांत कुमार और पवन सिंह समेत सभी…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?