By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

नीतीश आज दिल्ली में करेंगे नामांकन, फिर बनेंगे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Amit Dubey
Last updated: March 19, 2026 12:05 pm
By Amit Dubey 153 Views
Share
3 Min Read
नीतीश, JDU, नई टीम, कार्यकारिणी, निशांत, जगह नहीं, संजय झा, कार्यकारी अध्यक्ष, 24 पदाधिकारी
SHARE

राज्यसभा सांसद चुने जाने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज गुरुवार को नयी दिल्ली जा रहे हैं। वे वहां एक बार फिर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे। यह प्रक्रिया आज दिल्ली स्थित पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में शाम 4 बजे संपन्न होगी। नीतीश कुमार का निर्विरोध पार्टी अध्यक्ष चुना जाना तय है। जदयू के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष इसके लिए वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार के साथ मिलकर सबसे पहले नीतीश कुमार के नाम का बतौर JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रस्ताव रखेंगे। इसके बाद नीतीश के चयान की आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Contents
संजय झा-श्रवण कुमार होंगे मुख्य प्रस्तावकनीतीश कब-कब चुने गए जदयू अध्यक्ष
- Advertisement -

संजय झा-श्रवण कुमार होंगे मुख्य प्रस्तावक

नीतीश कुमार के इस नामांकन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए बिहार सरकार के मंत्री और वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार भी दिल्ली पहुंच चुके हैं। उनके साथ-साथ सांसद संजय झा भी नीतीश कुमार के मुख्य प्रस्तावक के रूप में नामांकन पत्र जमा करेंगे। नई दिल्ली में मंत्री श्रवण कुमार ने भी स्वयं के नीतीश का प्रस्तावक होने की पुष्टि की है। मौके पर एमएलसी संजय गांधी भी मौजूद रहेंगे। जानकारी के अनुसार, जेडीयू के निर्वाचन अधिकारी अनिल हेगड़े को नीतीश कुमार का नामांकन पत्र सौंपा जाएगा। इसके बाद उन्हें निर्विरोध पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया जाएगा और इसकी घोषणा कर दी जाएगी।

नीतीश कब-कब चुने गए जदयू अध्यक्ष

बतौर जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार का पहला कार्यकाल अप्रैल 2016 से दिसंबर 2020 तक रहा है। नीतीश कुमार पहली बार 10 अप्रैल 2016 को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे। तब उन्होंने दिग्गज नेता शरद यादव की जगह ली थी। इसके दो साल बाद पुन: वर्ष 2019 में वे दोबारा इस पद के लिए निर्विरोध चुने गए। हालांकि, दिसंबर 2020 में उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए अध्यक्ष पद छोड़ दिया और आरसीपी सिंह को कमान सौंप दी। नीतीश कुमार का बतौर जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष दूसरा कार्यकाल दिसंबर 2023 से मार्च 2026 के बीच रहा। मालूम हो कि आरसीपी सिंह के पार्टी से जाने के बाद लगभग तीन साल के अंतराल पश्चात 29 दिसंबर 2023 को दिल्ली में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नीतीश कुमार फिर से अध्यक्ष चुने गए। तत्कालीन अध्यक्ष ललन सिंह के इस्तीफे के बाद उन्होंने पार्टी की बागडोर अपने हाथों में ली। यह कार्यकाल 2024 के लोकसभा चुनावों और 2025 के बिहार विधानसभा चुनावों के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। अब नीतीश पार्टी अध्यक्ष पद पर तीसरे कार्यकाल के लिए आज 19 मार्च 2026 को फिर नामाकंन करेंगे। वे इस पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार होंगे, इसलिए उनका निर्विरोध चुना जाना तय है।

TAGGED: JDU, नई दिल्ली, नामांकन, नीतीश, राष्ट्रीय अध्यक्ष
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

किन्नरों के उत्थान के लिए विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 
बिहारी समाज
डायन बताकर हत्या मामले में एडीजे-11 की अदालत ने आठ आरोपियों को सुनाया आजीवन कारावास व अर्थदंड की सजा
बिहारी समाज
आरटीआई कार्यकर्ता ने किया पीडीएस में अद्भूत फर्जीवाड़ा का पर्दाफाश 
बिहारी समाज
20 मई को सभी दवा दुकान बंद करने का आह्वान
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

किन्नरों के उत्थान के लिए विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 
बिहारी समाज
डायन बताकर हत्या मामले में एडीजे-11 की अदालत ने आठ आरोपियों को सुनाया आजीवन कारावास व अर्थदंड की सजा
बिहारी समाज
आरटीआई कार्यकर्ता ने किया पीडीएस में अद्भूत फर्जीवाड़ा का पर्दाफाश 
बिहारी समाज
20 मई को सभी दवा दुकान बंद करने का आह्वान
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
कैबिनेट, विस्तार, फाइनल, BJP, 7 नाम, जदयू, 3 नाम, दिल्ली, सम्राट चौधरी
देश-विदेश

कैबिनेट विस्तार फाइनल! BJP से 7 तो जदयू से 3 नाम आए सामने…आज शाम दिल्ली जा रहे सम्राट

बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सरकार के पहले कैबिनेट विस्तार की रूपरेखा…

By Amit Dubey
मंथन

बौद्धिक योद्धा

कश्मीर घाटी में आतंकवादियों के विरूद्ध सैनिक कार्रवाई की सफलता में भ्रामक…

By K.K Ojha
मुलाकात, नीतीश, सीएम सम्राट, कैबिनेट विस्तार, विजय चौधरी, विजेंद्र यादव
देश-विदेश

कैबिनेट विस्तार पर नीतीश से मिले सम्राट, विजय चौ. और विजेंद्र के घर गए पूर्व सीएम

बिहार की नई नवेली सरकार के पहले कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट के…

By Amit Dubey
सेल्फी, शादी, दूल्हा, दुल्हन, महिला, रिश्तेदार, पिटाई, बाढ़, पटना
देश-विदेश

दूल्हा-दुल्हन संग सेल्फी लेने पर महिला की जमकर पिटाई, पुलिस के पहरे में पूरी हुईं शादी की रस्में

राजधानी पटना के बाढ़ अनुमंडल स्थित एक गांव में शादी के दौरान…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?