नवादा : जिले में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 300 पेटी ऑफिसर चॉइस विदेशी शराब जब्त की है। जब्त शराब की कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, शराब की खेप झारखंड के कोडरमा से पटना के फतुहा स्थित दीदारगंज ले जाई जा रही थी।

पानी की बोतलों की आड़ में तस्करी की जा रही शराब को समेकित जांच चौकी पर पकड़ा गया। कार्रवाई में नालंदा निवासी समीर कुमार उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया गया है। दीपावली को लेकर उत्पाद विभाग ने विशेष अभियान तेज कर दिया है।
भईया जी की रिपोर्ट
