By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

तेजस्वी ने कांग्रेस को महागठबंधन से किया ‘गायब’, राज्यपाल को ज्ञापन देने वाले शिष्टमंडल से बाहर रखा

Amit Dubey
Last updated: October 9, 2026 2:00 pm
By Amit Dubey 2 Views
Share
4 Min Read
कांग्रेस, तेजस्वी, महागठबंधन, गायब, राज्यपाल, ज्ञापन, शिष्टमंडल, लोकभवन, मार्च
SHARE

बिहार में विपक्षी एकता महागठबंधन के नाम पर तो उपर से ठोस नजर आती है, लेकिन अंदर खाने तगड़ी खींचतान बनी हुई है। इसकी स्पष्ट झलक बीते दिन SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त CEC के विरोध में आयोजित विपक्ष के लोकभवन मार्च के दौरान साफ दिखा। बिहार में महागठबंधन के मुख्य घटक दल राजद ने बिहार प्रदेश कांग्रेस को इस मार्च में साफ इग्नोर कर दिया। विपक्ष के इस मार्च में निर्धारित समय पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में सैंकड़ों कार्यकता और नेता पटना स्थित शहीद स्मारक पहुंचे। लेकिन जब लोकभवन जाकर विपक्षी महागठबंधन की तरफ से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने गए प्रतिनिधिमंडल में उन्होंने कांग्रेसी नेताओं को शामिल नहीं किया। पहले से तय समय से आधा घंटा पहले ही तेजस्वी यादव के नेतृत्व विपक्षी महागठबंधन के नेता लोकभवन चले गए, जबकि कांग्रेस के नेता केवल अपने बुलाए जाने का इंतजार करते रह गए।

- Advertisement -

यह कोई पहली बार नहीं है, जब महागठबंधन के बैनर तले राजद ने कांग्रेस को खुलेआम बिहार में उसकी औकात बता दी हो। अगर इसी साल 2026 की बात करें तो पिछले सितंबर माह में ही राजद ने कांग्रेस को एक के बाद एक, कई झटके दिये हैं। अभी वर्तमान में बिहार में हो रहे MLC चुनाव में राजद ने कांग्रेस को बिना बताए ही अपनी पार्टी के 6 प्रत्याशी उतार दिए हैं। इतना ही नहीं कांग्रेस को राजद ने तब एक और झटका दिया जब तेजस्वी की पार्टी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और मौजूदा MLC मदन मोहन झा के खिलाफ भी उम्मीदवार उतार दिया। इसके बाद अब कांग्रेस को राजद ने तब एक और तगड़ा झटका दिया, जब उसने महागठबंधन के लोकभवन मार्च में कांग्रेस को अकेला छोड़ दिया और बाकी गठबंधन साथियों के साथ राजभवन जाकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंप दिया।

दरअसल, कांग्रेस के साथ सबसे बड़ा मजाक तो ये है कि कहने को तो यह एक राष्ट्रीय पार्टी है, लेकिन बिहार में किसी सर्वमान्य और करिश्माई नेता के न होने से इसे राजद जैसी क्षेत्रीय पार्टी की बैशाखी पर निर्भर होना पड़ता है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि जब तक कांग्रेस बिहार में अकेले दम पर जीरो से स्टार्ट नहीं लेगी, तब तक यही स्थिति बनी रहेगी। यही कारण है कि पुराने कांग्रेसी अब अपनी ही पार्टी से सवाल पूछने लगे हैं कि राजद से गठबंधन करने के बाद कांग्रेस को आखिर क्या फायदा हुआ है। अपने सवाल के सपोर्ट में वे लालू काल की 23 सीटों से शुरू करके तेजस्वी के काल में 19 और फिर अब 6 विधानसभा सीटों पर मिली पार्टी को विजय का उदाहरण भी सामने रख देते हैं। ऐसे में उनका एक ही कहना है कि राजद से कांग्रेस को फायदा नहीं, नुकसान अधिक हुआ। राजनीति विश्लोषक भी कहते हैं कि बिहार में अगर कांग्रेस अकेले चले और शून्य से भी स्टार्ट ले तो जहां उनका संगठन मजबूत होता जाएगा, वहीं पुराने समर्थक, दलित और अल्पसंख्यक भी जुड़ेंगे और पार्टी कुछ वर्षों के संघर्ष के बाद कुछ तो खड़ा हो ही जाएगी।

TAGGED: .कांग्रेस, गायब, ज्ञापन, तेजस्वी, महागठबंधन, मार्च, राज्यपाल, लोकभवन, शिष्टमंडल
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

आरएमडब्ल्यू कॉलेज में अनियमितता का आरोप, फर्जी उपस्थिति का मामला पहुंचा राज्यपाल के पास
बिहारी समाज
दो भाइयों की झगड़ा शांत कराने पहुंचे बुजुर्ग की हत्या, साढ़े 3 साल बाद दोषी को उम्रकैद, जानिए पूरा मामला
बिहारी समाज
ट्रेनों में नशीला पदार्थ खिलाकर यात्रियों को लूटने वाला गया से गिरफ्तार, छह मोबाइल व 120 गोलियां बरामद
बिहारी समाज
CJP, ट्रेनें, रद, पटना, दिल्ली, प्रोटेस्ट, राजधानी-मगध, एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति, तेजस
दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के चलते पटना से राजधानी-मगध एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद
देश-विदेश बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

आरएमडब्ल्यू कॉलेज में अनियमितता का आरोप, फर्जी उपस्थिति का मामला पहुंचा राज्यपाल के पास
बिहारी समाज
दो भाइयों की झगड़ा शांत कराने पहुंचे बुजुर्ग की हत्या, साढ़े 3 साल बाद दोषी को उम्रकैद, जानिए पूरा मामला
बिहारी समाज
ट्रेनों में नशीला पदार्थ खिलाकर यात्रियों को लूटने वाला गया से गिरफ्तार, छह मोबाइल व 120 गोलियां बरामद
बिहारी समाज
CJP, ट्रेनें, रद, पटना, दिल्ली, प्रोटेस्ट, राजधानी-मगध, एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति, तेजस
दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के चलते पटना से राजधानी-मगध एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद
देश-विदेश बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
CJP, ट्रेनें, रद, पटना, दिल्ली, प्रोटेस्ट, राजधानी-मगध, एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति, तेजस
देश-विदेश

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के चलते पटना से राजधानी-मगध एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद

देश की राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर कल शनिवार 10 अक्टूबर…

By Amit Dubey
येलो अलर्ट, 18 जिले, आंधी, बारिश, ठनका, मौसम, बिहार
देश-विदेश

बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश और ठनका का येलो अलर्ट, 10 से साफ होगा मौसम

बिहार समेत देश के अलग-अलग राज्यों में आज 9 अक्टूबर से मौसम…

By Amit Dubey
विधायक, कुर्ता, आग, झारखंड, BJP, मशाल, धनबाद
दुर्घटना

झारखंड में BJP विधायक मशाल लेकर दे रहे थे भाषण, जोश-जोश में कुर्ते ने पकड़ ली आग और चले भाग

झारखंड के धनबाद से एक गजब खबर सामने आई है। यहां बीजेपी…

By Amit Dubey
धनकुबेर, एग्जीक्यूटिव, इंजीनियर, EOU, रेड, 50 लाख, कैश, नोट मशीन
अपराध

धनकुबेर एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के घर EOU की रेड, मंगानी पड़ी नोट गिनने की मशीन

EOU ने आज सुबह योजना एवं विकास विभाग, मुंगेर में पदस्थापित एग्जीक्यूटिव…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?