देश की राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर कल शनिवार 10 अक्टूबर को CJP के प्रस्तावित आन्दोलन को लेकर पटना समेत भारत के प्रमुख शहरों से दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। कैंसिल ट्रेनों में पटना से नई दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस, मगध एक्प्रेस और संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस भी शामिल है। इसके साथ ही यात्रियों से रेलवे ने एक एडवाइजरी जारी कर अपनी ट्रेन का स्टेटस चेक कर लेने की अपील की है। रेलवे की वेबसाइट पर ट्रेन नंबर डालकर परिचालन की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। दिल्ली में 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से प्रदर्शन का ऐलान किया गया है। इसी प्रोटेस्ट को देखते हुए रेलवे ने ट्रेनें कैसिल करने का कदम उठाते हुए 10 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर पहुंचने वाली मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद कर दिया है।

रेलवे के इस फैसले से बिहार, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों से दिल्ली आने और जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार बिहार से दिल्ली के बीच रोजाना बड़ी संख्या में यात्री रोजाना सफर करते हैं। पटना से चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस और मगध एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनों से बड़ी संख्या में लोग दिल्ली पहुंचते हैं। अब खबर है कि दिल्ली जाने वाली ये सभी ट्रेनें आज के लिए कैंसिल कर दी गई हैं। दिल्ली आने वाली प्रमुख ट्रेनों में पश्चिम बंगाल से हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (12301) और सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (12313) के अलावा राजेंद्र नगर—दिल्ली तेजस राजधानी, मगध एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस और अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल हैं।
कैंसिल की गईं ट्रेनें
(ट्रेन संख्या) 15308 सिरसा से तिलकब्रिज: 10 अक्टूबर 2026 को सिरसा से रवाना होने वाली ट्रेन रद्द रहेगी
12964 उदयपुर सिटी से हजरत निजामुद्दीन: 9 अक्टूबर 2026 को उदयपुर सिटी से चलने वाली ट्रेन रद्द रहेगी
12963 हजरत निजामुद्दीन से उदयपुर सिटी: 10 अक्टूबर 2026 को हजरत निजामुद्दीन से रवाना होने वाली ट्रेन रद्द रहेगी
14727 श्रीगंगानगर से तिलकब्रिज: 9 अक्टूबर 2026 को श्रीगंगानगर से चलने वाली ट्रेन रद्द रहेगी
14738 तिलकब्रिज से भिवानी: 10 अक्टूबर 2026 को तिलकब्रिज से रवाना होने वाली ट्रेन रद्द रहेगी
14737 भिवानी से तिलकब्रिज: 10 अक्टूबर 2026 को भिवानी से चलने वाली ट्रेन रद्द रहेगी
14728 तिलकब्रिज से श्रीगंगानगर: 10 अक्टूबर 2026 को तिलकब्रिज से रवाना होने वाली ट्रेन रद्द रहेगी
22221 मुंबई से हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस: 9 अक्टूबर को ट्रेन रद्द रहेगी
20155 डॉ. अंबेडकर नगर से नई दिल्ली: 9 अक्टूबर को दोपहर 3:30 बजे रवाना होने वाली ट्रेन रद्द रहेगी
09309 इंदौर से हजरत निजामुद्दीन: 9 अक्टूबर को शाम 5 बजे चलने वाली ट्रेन रद्द रहेगी
12415 इंदौर से नई दिल्ली: 9 अक्टूबर को शाम 5:10 बजे रवाना होने वाली ट्रेन रद्द रहेगी
12247 बांद्रा टर्मिनस से हजरत निजामुद्दीन: 9 अक्टूबर को शाम 5:30 बजे चलने वाली ट्रेन रद्द रहेगी
12957 मुंबई सेंट्रल से नई दिल्ली: 9 अक्टूबर को शाम 7:20 बजे रवाना होने वाली ट्रेन रद्द रहेगी
22221: छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनसहजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस रद्द
12877: रांची-नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस रद्द
12301: हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस रद्द
12313: सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस रद्द
री-शेड्यूल की गई ट्रेनें
12951 मुंबई सेंट्रल से नई दिल्ली: 9 अक्टूबर को शाम 5 बजे रवाना होने वाली ट्रेन को 5 घंटे री-शेड्यूल किया गया है
12953 मुंबई सेंट्रल से हजरत निजामुद्दीन: 9 अक्टूबर को शाम 5:10 बजे रवाना होने वाली ट्रेन को भी 5 घंटे री-शेड्यूल किया गया है

