By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

दो भाइयों की झगड़ा शांत कराने पहुंचे बुजुर्ग की हत्या, साढ़े 3 साल बाद दोषी को उम्रकैद, जानिए पूरा मामला

Swatva
Last updated: October 9, 2026 2:32 pm
By Swatva 1 View
Share
3 Min Read
SHARE

नवादा : जिले में दो भाइयों के बीच हो रहे विवाद को शांत कराने पहुंचे बुजुर्ग नवल सिंह की हत्या के मामले में अदालत ने फैसला सुनाया है। करीब साढ़े तीन साल पुराने इस मामले में व्यवहार न्यायालय के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय (एडीजे-III) की अदालत ने विमल कुमार उर्फ डिम्पल को हत्या का दोषी करार देते हुए सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत कुल 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

- Advertisement -

घटना 26 जनवरी 2023 की सुबह करीब 8:45 बजे नरहट थाना क्षेत्र के कटघरा गांव में हुई थी। जानकारी के अनुसार, विमल कुमार उर्फ डिम्पल और उसके भाई अरुण सिंह के बीच पारिवारिक विवाद को लेकर झगड़ा हो रहा था। दोनों के बीच हो रही कहासुनी सुनकर गांव के बुजुर्ग नवल सिंह मौके पर पहुंचे। दोनों भाइयों को समझाकर विवाद शांत कराने की कोशिश कर रहे थे। मामले में मृतक के बेटे आनंद कुमार ने सदर अस्पताल में पुलिस को दिए फर्दबयान में घटना की जानकारी दी थी। आरोप के अनुसार, नवल सिंह ने जब बताया कि वह केवल विवाद शांत कराने आए हैं, तभी स्थिति हिंसक हो गई।

इसी दौरान विमल कुमार उर्फ डिम्पल ने कथित तौर पर पिस्तौल निकालकर नवल सिंह के सर में गोली मार दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने के बाद उनकी मौत हो गई। घटना के बाद नरहट थाना में कांड संख्या 44/23 के तहत 26 जनवरी 2023 को मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने जांच के बाद आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने गवाहों के बयान और उपलब्ध साक्ष्य अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया । मामले में सरकार की ओर से अपर लोक अभियोजक मोहम्मद मिस्बाह रसूल ने पैरवी की।

अदालत ने विमल कुमार उर्फ डिम्पल को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत हत्या का दोषी मानते हुए सश्रम आजीवन कारावास और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई वहीं, आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत तीन वर्ष के साधारण कारावास और 5 हजार रुपये जुर्माने का आदेश दिया। जुर्माना जमा नहीं करने पर आदेश के अनुसार छह माह के अतिरिक्त कारावास का प्रावधान है। करीब साढ़े तीन साल तक चली न्यायिक प्रक्रिया के बाद आए इस फैसले में अदालत ने उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहियों के आधार पर दोष तय किया। नवल सिंह दो भाइयों के बीच विवाद रोकने के लिए पहुंचे थे, लेकिन इसी दौरान उनकी हत्या हो गई। अब अदालत ने दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

- Advertisement -

भईया जी की रिपोर्ट

TAGGED: NAWADA, nawada live, Nawada news, nawada updates, नवादा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

आरएमडब्ल्यू कॉलेज में अनियमितता का आरोप, फर्जी उपस्थिति का मामला पहुंचा राज्यपाल के पास
बिहारी समाज
ट्रेनों में नशीला पदार्थ खिलाकर यात्रियों को लूटने वाला गया से गिरफ्तार, छह मोबाइल व 120 गोलियां बरामद
बिहारी समाज
CJP, ट्रेनें, रद, पटना, दिल्ली, प्रोटेस्ट, राजधानी-मगध, एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति, तेजस
दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के चलते पटना से राजधानी-मगध एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद
देश-विदेश बिहारी समाज
क्यों कैद रहे वामन देव?
मंथन विचार संस्कृति
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

आरएमडब्ल्यू कॉलेज में अनियमितता का आरोप, फर्जी उपस्थिति का मामला पहुंचा राज्यपाल के पास
बिहारी समाज
ट्रेनों में नशीला पदार्थ खिलाकर यात्रियों को लूटने वाला गया से गिरफ्तार, छह मोबाइल व 120 गोलियां बरामद
बिहारी समाज
CJP, ट्रेनें, रद, पटना, दिल्ली, प्रोटेस्ट, राजधानी-मगध, एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति, तेजस
दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के चलते पटना से राजधानी-मगध एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद
देश-विदेश बिहारी समाज
क्यों कैद रहे वामन देव?
मंथन विचार संस्कृति
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

आरएमडब्ल्यू कॉलेज में अनियमितता का आरोप, फर्जी उपस्थिति का मामला पहुंचा राज्यपाल के पास

नवादा : मगध विश्वविद्यालय बोधगया से संबद्ध जिला मुख्यालय के राजेंद्र मेमोरियल…

By Swatva

ट्रेनों में नशीला पदार्थ खिलाकर यात्रियों को लूटने वाला गया से गिरफ्तार, छह मोबाइल व 120 गोलियां बरामद

नवादा : ट्रेनों में यात्रियों को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश करने और…

By Swatva
CJP, ट्रेनें, रद, पटना, दिल्ली, प्रोटेस्ट, राजधानी-मगध, एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति, तेजस
देश-विदेश

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के चलते पटना से राजधानी-मगध एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद

देश की राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर कल शनिवार 10 अक्टूबर…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, घर के कमरे में लटका मिला शव

नवादा : जिले के वारिसलीगंज नगर परिषद क्षेत्र के गौरक्षणी मोहल्ले में…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?