नवादा: जिले के नारदीगंज प्रखंड के सांगोवर गांव में शुक्रवार को आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए नारदीगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान एवं घटना के अन्य विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है। विस्तृत समाचार शीघ्र।
भईया जी की रिपोर्ट