By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
चुनाव

बांकीपुर में BJP और PK की सीधी फाइट पर वोटों के बिखराव का डर हावी

Amit Dubey
Last updated: July 18, 2026 2:03 pm
By Amit Dubey 74 Views
Share
4 Min Read
बांकीपुर, चुनाव, प्रचार, BJP, PK, सीधी फाइट, राजद, जनसुराज
SHARE

बांकीपुर उपचुनाव के लिए प्रचार अब तेज हो गया है। सरकार के मंत्री, विधायक और वरिष्ठ नेता मैदान में उतर चुके हैं। वहीं प्रशांत किशोर के लिए जनसुराज ने भी यहां एड़ी—चोटी का जोर लगा दिया है। जबकि तेजस्वी यादव के सीन से गायब रहने के कारण राजद प्रत्याशी पीछे छूटता दिख रहा है। बांकीपुर का दिलचस्प मुकाबला शुरुआती दौर में त्रिकोणीय माना जा रहा था, लेकिन तेजस्वी के यूरोप टूर के कारण धीरे-धीरे अब यहां सीधी टक्कर की जमीन तैयार हो चली है। यहां आरजेडी का चुनाव प्रचार अपेक्षाकृत धीमा नजर आ रहा है। तेजस्वी यादव अब तक चुनाव प्रचार से दूर रहे हैं जिस वजह से पार्टी की सक्रियता भी सीमित दिख रही है। दूसरी ओर बीजेपी और जनसुराज ने आक्रामक प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। बीजेपी लगातार पोस्टर के जरिए प्रशांत किशोर पर निशाना साध रही है, जबकि प्रशांत किशोर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर तीखे हमले करते हुए उन्हें अपराध और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर घेर रहे हैं।

Contents
BJP ने इसलिए उतारा लो प्रोफाइल प्रत्याशीPK की बीजेपी के वोटबैंक में दलचस्पी
- Advertisement -

BJP ने इसलिए उतारा लो प्रोफाइल प्रत्याशी

बीजेपी बांकीपुर के अपने अभेद्य किले को बचाए रखने के लिए विपक्षी वोटों के बिखराव की रणनीति पर तेजी से काम कर रही है। वहीं, जनसुराज इस चुनाव को हर हाल में अपने पक्ष में करने की कोशिश में जुटी है। यही वजह है कि प्रशांत किशोर पदयात्रा के साथ-साथ लगातार समर्थकों और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर रहे हैं तथा बैठकों के जरिए उन्हें एकजुट करने का प्रयास कर रहे हैं। प्रशांत किशोर अपने समर्थकों को यह समझाने में लगे हैं कि यदि विपक्षी वोट बंटे, तो इसका सीधा फायदा बीजेपी को मिलेगा। उनकी कोशिश है कि विपक्ष के वोटों का ध्रुवीकरण उनके पक्ष में हो और साथ ही वे सवर्ण वोट बैंक में भी सेंध लगा सकें। यदि वे इस रणनीति में सफल होते हैं, तो बांकीपुर में बीजेपी को कड़ी चुनौती मिल सकती है। वहीं, आरजेडी के सूत्रों का दावा है कि पार्टी का परंपरागत मुस्लिम वोट बैंक भी इस उपचुनाव में पूरी तरह उसके साथ नजर नहीं आ रहा है। यदि यह स्थिति बनी रहती है, तो यह आरजेडी के लिए चुनाव में बड़ी चुनौती साबित हो सकती है।

PK की बीजेपी के वोटबैंक में दलचस्पी

इधर बीजेपी अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को यह संदेश देने में जुटी है कि वे पार्टी के अपेक्षाकृत लो-प्रोफाइल उम्मीदवार को हल्के में न लें। पार्टी का कहना है कि उसने जमीनी स्तर पर काम करने वाले एक सक्रिय कार्यकर्ता को मौका देकर समाज सेवा से जुड़े चेहरों को मुख्यधारा की राजनीति में आगे बढ़ाने का प्रयास किया है। इसी सोच के तहत उम्मीदवार का चयन किया गया है। जबकि प्रशांत किशोर उन मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रहे हैं, जो नीट पेपर लीक, भरत तिवारी एनकाउंटर और राजधानी पटना में बंटी यादव हत्याकांड जैसे मुद्दों को लेकर सरकार से नाराज बताए जा रहे हैं।

TAGGED: BJP, pk, चुनाव, जनसुराज, प्रचार, बांकीपुर, राजद, सीधी फाइट
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत सखी वार्ता का किया गया आयोजन
बिहारी समाज
दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन
बिहारी समाज
सीएम, पत्नी, प्रोटोकॉल, RJD, बवाल, SP, सलामी
सीएम सम्राट चौधरी की पत्नी को प्रोटोकॉल पर RJD का बवाल, किस हैसियत से SP दे रहे सलामी?
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति
एसडीएम गरिमा लोहिया ने छात्रावास में स्वास्थ्य एवं शिक्षा पर दिया जोर, छात्राओं की समस्याएं सुन दिए आवश्यक निर्देश
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत सखी वार्ता का किया गया आयोजन
बिहारी समाज
दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन
बिहारी समाज
सीएम, पत्नी, प्रोटोकॉल, RJD, बवाल, SP, सलामी
सीएम सम्राट चौधरी की पत्नी को प्रोटोकॉल पर RJD का बवाल, किस हैसियत से SP दे रहे सलामी?
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति
एसडीएम गरिमा लोहिया ने छात्रावास में स्वास्थ्य एवं शिक्षा पर दिया जोर, छात्राओं की समस्याएं सुन दिए आवश्यक निर्देश
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत सखी वार्ता का किया गया आयोजन

अरवल -जिला पदाधिकारी अरवल अमृषा बैंस के निदेशानुसार जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस…

By Swatva
बिहारी समाज

दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

अरवल - जिला जनगणना हस्तपुस्तिका तैयार करने हेतु ग्राम निर्देशिका एवं नगर…

By Swatva
सीएम, पत्नी, प्रोटोकॉल, RJD, बवाल, SP, सलामी
देश-विदेश

सीएम सम्राट चौधरी की पत्नी को प्रोटोकॉल पर RJD का बवाल, किस हैसियत से SP दे रहे सलामी?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पत्नी कुमारी ममता के मुंगेर दौरे पर जिला…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

एसडीएम गरिमा लोहिया ने छात्रावास में स्वास्थ्य एवं शिक्षा पर दिया जोर, छात्राओं की समस्याएं सुन दिए आवश्यक निर्देश

पटना/बाढ़ : बाढ़ अनुमंडल की एसडीएम गरिमा लोहिया ने अथमलगोला स्थित बीसी…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?