अरवल -जिला पदाधिकारी अरवल अमृषा बैंस के निदेशानुसार जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस सह नोडल पदाधिकारी महिला एवं बाल विकास निगम अरवल के मार्गदर्शन में शनिवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय अरवल में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत सखी वार्ता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना था।
इस दौरान वन स्टॉप सेंटर व जिला हब फॉर एम्पॉवरमेंट ऑफ विमेन कार्यालय अरवल द्वारा छात्राओं से खुलकर संवाद किया गया और उन्हें बाल विवाह, घरेलू हिंसा, महिला हेल्पलाइन नं 181, वन स्टॉप सेंटर, कैरियर कॉउंसलिंग, कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ उत्पीड़न एवं किशोरी स्वास्थ्य एवं कम उम्र में विवाह के दुष्प्रभाव और कैरियर के अवसरों पर भी विस्तार से जानकारी दी गई।
इस अवसर पर सभी छात्राओं के बीच बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ लोगोयुक्त टी-शर्ट एवं टोपी वितरित किया गया। कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए महिला सशक्तिकरण पर भाषण प्रतियोगिता भी कराई गई। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली पाँच छात्राओं को प्रेरणादायक पुस्तक देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य पंकज कुमार एवं शिक्षक, शिक्षिकाओं ने इस प्रयास की सराहना की और कहा कि इस तरह के आयोजन से बालिकाओं का आत्मविश्वास बढ़ता है।
इस मौके पर वन स्टॉप सेंटर के केंद्र प्रशासक शिम्पू कुमारी, मनो सामाजिक परामर्शी प्रिया कुमारी, जिला हब फॉर वूमेन एम्पावरमेन्ट कार्यालय के वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ कविता सिंह एवं विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट