By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
चुनाव

जन सुराज प्रत्याशी के नामांकन में पहुंचे अनंत सिंह, नीतीश के MLC कैंडडेट को 500 परसेंट हरायेंगे

Amit Dubey
Last updated: October 1, 2026 1:40 pm
By Amit Dubey 1 View
Share
4 Min Read
अनंत सिंह, नामांकन, जन सुराज, प्रत्याशी, अनुज सिंह, नीतीश, MLC, चुनाव, 500 परसेंट, हरायेंगे
SHARE

बिहार MLC चुनाव की जबरदस्त सियासी हलचल के बीच आज गुरुवार को मोकामा के JDU विधायक अनंत सिंह जन सुराज कैंडिडेट के नामांकन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने फिर बगावती रुख दिखाते हुए साफ कर दिया कि वे पूर्व सीएम नीतीश की पार्टी JDU के कैंडिडेट नीरज कुमार को 500 परसेंट हरायेंगे। अपनी ही पार्टी के प्रत्याशी के खिलाफ खुला मोर्चा खोलते हुए अनंत ने कहा कि वो नीरज कुमार का समर्थन नहीं करेंगे, बल्कि जन सुराज के उम्मीदवार डॉ. अनुज सिंह को फुल समर्थन देंगे। अनुज सिंह के नामांकन के दौरान अनंत सिंह का अलग अंदाज भी देखने को मिला।
इस दौरान जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह की जीत को लेकर अनंत सिंह पूरे कॉन्फिडेंस में नजर आए। खुली जीप पर सवार अनंत सिंह ने कहा कि उन्हें जीत का 500 परसेंट उम्मीद है और JDU के नीरज कुमार की हार तय है।

- Advertisement -

अनंत सिंह के इस तेवर के बाद अब पटना स्नातक विधान परिषद सीट पर मुकाबला महज दो उम्मीदवारों के बीच चुनावी लड़ाई मात्र का नहीं रह गया है। अब यह चुनाव और पटना स्नातक सीट JDU और खुद नीतीश कुमार के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है। अनुज सिंह को जदयू विधायक अनंत सिंह का खुला समर्थन मिलने से यहां लड़ाई काफी दिलचस्प हो गई है। आज जब नामांकन के लिए डॉ. अनुज सिंह निकले तो उनके साथ मोकामा विधायक अनंत सिंह भी खुली जीप में मौजूद थे। समर्थकों की भीड़ के बीच यह पूरा कार्यक्रम शक्ति प्रदर्शन की तरह नजर आया। चौंकाने वाली बात यही रही कि इस दौरान नीतीश कुमार, निशांत कुमार और ललन सिंह के समर्थन में भी नारे सुनाई दिए। मालूम हो कि अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच का विवाद जेडीयू नेतृत्व के पास भी पहुंचा तथा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और मंत्री श्रवण कुमार ने इस मामले को लेकर नीतीश कुमार से मुलाकात की थी। लेकिन आज यह साफ हो गया कि पार्टी और संगठन स्तर पर समाधान की कोशिशों के बावजूद अनंत सिंह अपने फैसले से पीछे नहीं हटे हैं।

हालांकि इस पूरे कार्यक्रम में जन सुराज नेता प्रशांत किशोर खुद मौजूद नहीं रहे। अनंत सिंह ने मीडिया के सवालों पर भी अपना पुराना अंदाज बरकरार रखा। जब पत्रकारों ने उनसे भीड़ को लेकर सवाल किया तो उन्होंने पहले हाथ के इशारे से प्रत्याशी से सवाल करने को कहा, लेकिन जब पत्रकार उनके पास ही सवाल पूछने के लिए खड़े रहे तो अनंत सिंह ने कहा कि कैंडिडेट से सवाल करिए न… हमसे झूठ का क्या पूछते हैं? जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने इस दौरान नीरज कुमार के खिलाफ अपने तेवर और साफ कर दिए। उन्होंने कहा कि उनके उम्मीदवार की जीत और नीरज कुमार की हार तय है। अनंत सिंह ने पहले ही कहा था कि वह पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के सभी 26 विधानसभा क्षेत्रों में अनुज सिंह के लिए प्रचार करेंगे। दिलचस्प बात ये है कि नामांकन के दौरान एक तरफ अनंत सिंह के समर्थन में जुटी भीड़ में नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारे भी सुनाई दिए।

 

- Advertisement -
TAGGED: 500 परसेंट, mlc, अनंत सिंह, अनुज सिंह, चुनाव, जन सुराज, नामांकन, नीतीश, प्रत्याशी, हरायेंगे
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

तीन वर्षों बाद राज्य सूचना आयोग ने लिया संज्ञान, होगी सुनवाई 
बिहारी समाज
पारिवारिक जमीन विवाद पर कोर्ट का फैसला, परिवाद खारिज, जानें वजह
बिहारी समाज
थाना गेट पर भोजपुरी गाने की रील वायरल!
बिहारी समाज
व्यापार मंडल चुनाव में मुरारी सिंह की जीत पर समर्थकों में खुशी, फूल-माला पहनाकर दी बधाई
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

तीन वर्षों बाद राज्य सूचना आयोग ने लिया संज्ञान, होगी सुनवाई 
बिहारी समाज
पारिवारिक जमीन विवाद पर कोर्ट का फैसला, परिवाद खारिज, जानें वजह
बिहारी समाज
थाना गेट पर भोजपुरी गाने की रील वायरल!
बिहारी समाज
व्यापार मंडल चुनाव में मुरारी सिंह की जीत पर समर्थकों में खुशी, फूल-माला पहनाकर दी बधाई
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बाढ़, बदतर, CM, सम्राट, वायुसेना, मदद, बिहार
देश-विदेश

बिहार में बाढ़ से हालात बदतर, CM सम्राट ने मांगी वायुसेना से मदद

बिहार में बाढ़ से मची हाहाकार के बीच CM सम्राट चौधरी ने…

By Amit Dubey
MLC, चुनाव, नीतीश, NDA, जीत, मंत्र, अनंत सिंह, बागी, 50 हजार, रसगुल्ले
देश-विदेश

MLC चुनाव में नीतीश ने NDA की जीत का दिया मंत्र, बागी अनंत ने विरोधी के सपोर्ट में बनवाए 50 हजार रसगुल्ले

बिहार में MLC चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने जदयू नेताओं को जीत…

By Amit Dubey
बाढ़, छपरा, मुजफ्फरपुर, NH, पानी, गंडक, तटबंध, टूटा
देश-विदेश

छपारा-मुजफ्फरपुर NH पर चढ़ा पानी, गंडक ने तोड़ा एक और तटबंध…बाढ़ बेकाबू

बिहार में गंडक की बाढ़ का संकट गहरा जा रहा है। छपरा…

By Amit Dubey
गंडक, तटबंध, टूटा, गोपालगंज, सारण, बाढ़
देश-विदेश

चंपारण के बाद अब गोपालगंज और सारण में टूटा तटबंध, थम नहीं रहा गंडक का कहर

पश्चिम चंपारण और शिवहर—मुजफ्फरपुर में तबाही के बाद अब गंडक नदी ने…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?