By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
राजपाट

दाखिल-खारिज में गोलमाल करने वाले दो जिलों के DCLR निलंबित

Amit Dubey
Last updated: June 3, 2025 11:57 am
By Amit Dubey 730 Views
Share
3 Min Read
निलंबित, 2 DCLR, दाखिल-खारिज,गोलमाल
SHARE

जमीन के दाखिल—खारिज में गोलमाल करने वाले दो जिलों के डीसीएलआर पर बिहार की नीतीश सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। बिहार सरकार ने मुजफ्फरपुर के डीसीएलआर पूर्वी संजय कुमार और बेतिया सदर के डीसीएलआर सादिक अख्तर को काम में लापरवाही के कारण निलंबित कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने यह कार्रवाई राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की सिफारिश के बाद की है। निलंबित किये गए इन दोनों डीसीएलआर पर विभागीय कार्यों में ढिलाई बरतने, निर्देशों का पालन न करने, दाखिल-खारिज के मामलों को लटकाए रखने और ऑफिसियल लॉगिन की जगह निजी लॉगिन से काम करने के आरोप हैं।

- Advertisement -

निलंबन से पहले इन दोनों अधिकारियों के खिलाफ आरोप पत्र और अनुशंसा के बाद इस मामले की समीक्षा अनुशासनिक प्राधिकार के स्तर पर की गयी। उसके बाद दोनों द्वारा बरती गई शिथिलता को बिहार सरकारी सेवक आचार नियमावली के प्रावधानों के भी प्रतिकूल माना गया और उन्हें सस्पेंड कर दिया गया। मालूम हो कि इससे पहले मुजफ्फरपुर पश्चिमी के डीसीएलआर धीरेंद्र कुमार को भी काम में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किया गया था। अब पूर्वी डीसीएलआर संजय कुमार और बेतिया सदर के डीसीएलआर सादिक अख्तर पर भी गाज गिरी है। बिहार में जब से भूमि सर्वे का काम शुरू किया गया है, दाखिल—​खारिज और जमीन से जुड़े मामलों की कई शिकायतें सामने आईं हैं।

अधिकतर मामलों में देखा गया कि दाखिल खारिज के जो मामले हैं, उन्हें बिना वजह लटका कर रखा जा रहा था। सबसे गंभीर आरोप यह है कि ऐसे अधिकारी और कर्मी सरकारी लॉगिन का इस्तेमाल करने की बजाय अपने पर्सनल लॉगिन से काम कर रहे थे, ताकि भ्रष्टाचार किया जा सके। इन दो निलंबित डीसीएलआर के मामले में भी इनकी लापरवाही को देखते हुए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने सरकार से कार्रवाई की सिफारिश की थी। विभाग ने कहा था कि इनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई होनी चाहिए। इसके बाद मामले की जांच की गई। जांच में पाया गया कि इन अधिकारियों ने बिहार सरकारी सेवक आचार नियमावली का उल्लंघन किया है।

TAGGED: 2 DCLR, गोलमाल, दाखिल-खारिज, निलंबित
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

श्रावणी मेले में चंद्रवंशी महासभा के सेवा शिविरों का उद्घाटन, कांवड़ियों के बीच फल व पेयजल वितरित
बिहारी समाज
स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित 
बिहारी समाज
प्रत्येक बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा एवं स्वस्थ वातावरण में विकास करने का है अधिकार- माला कुमारी
लेटेस्ट न्यूज़
बिहार, Gen Z, JDU, निशांत, यात्रा
बिहार के Gen Z को साधेगी JDU, निशांत निकलेंगे बिहार यात्रा पर
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

श्रावणी मेले में चंद्रवंशी महासभा के सेवा शिविरों का उद्घाटन, कांवड़ियों के बीच फल व पेयजल वितरित
बिहारी समाज
स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित 
बिहारी समाज
प्रत्येक बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा एवं स्वस्थ वातावरण में विकास करने का है अधिकार- माला कुमारी
लेटेस्ट न्यूज़
बिहार, Gen Z, JDU, निशांत, यात्रा
बिहार के Gen Z को साधेगी JDU, निशांत निकलेंगे बिहार यात्रा पर
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
लेटेस्ट न्यूज़

प्रत्येक बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा एवं स्वस्थ वातावरण में विकास करने का है अधिकार- माला कुमारी

अरवल - जिला पदाधिकारी अरवल अमृषा बैंस के निदेशानुसार जिले में बेटी…

By Swatva
हत्या, साजिश, विधायक, भाजपा, शाहपुर, जेल अधीक्षक, नामजद
अपराध

शाहपुर के भाजपा विधायक की हत्या की साजिश, जेल अधीक्षक समेत 4 नामजद

भोजपुर की शाहपुर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक राकेश रंजन ओझा की…

By Amit Dubey
अरवल, वकील, पत्नी, हत्या, ऑटो, गवाही, बाइक सवार
अपराध

अरवल में ऑटो से खींचकर वकील की पत्नी की गोली मारकर हत्या, गवाही देकर लौट रही थी

अरवल में बीती देर रात एक सनसनीखेज वारदात में एक वकील की…

By Amit Dubey
बस, हादसा, बवाल, पुलिस, 10 गाड़ियां, फूंक डाली, युवक, मौत
अपराध

पटना में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, बस-कार और बाईक समेत 10 वाहन फूंक डाले

पटना सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र में आज शुक्रवार की सुबह सड़क…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?