By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

बेतिया ज्वेलरी लूट में वैशाली के कई ठिकानों पर रेड, STF ने 4 को उठाया

Amit Dubey
Last updated: November 20, 2026 1:23 pm
By Amit Dubey 3 Views
Share
3 Min Read
STF, बेतिया, ज्वेलरी, लूट, वैशाली, दबोचा, 4 लुटेरे
SHARE

बेतिया में सेनको ज्वेलरी शोरूम लूट कांड में दिनदहाड़े हुई करोड़ों की लूट मामले के तार वैशाली और समस्तीपुर से जुड़े मिले हैं। इस सिलसिले में एसटीएफ ने इन जिलों से चार संदिग्दों को उठाया है। इस लूटकांड के सरगना समेत कुछ संदिग्धों के वैशाली जिले के महनार में छिपे होने की सूचना मिली जिसके बाद एसटीएफ ने यहां छापा मारकर दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। इसके अलावा दो अन्य को सीमावर्ती समस्तीपुर जिले से उठाया गया है। जानकारी के अनुसार लूट में शामिल 8 में से सरगना समेत 5 अपराधी वैशाली और 3 अन्य समस्तीपुर के रहने वाले हैं। पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि इस लूट की साजिश हाजीपुर जेल के भीतर से रची गई थी।

- Advertisement -

मालूम हो कि दो दिन पहले बेतिया स्थित सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स शोरूम में हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस घटना में कई करोड़ रुपये के सोने-चांदी और हीरे के आभूषण लूट लिए गए थे। लूटे गए गहनों का मूल्य 12 से 15 करोड़ रुपये बताया गया। इस कांड की जांच के दौरान जेल से साजिश रचे जाने की बात सामने आई। वारदात में समस्तीपुर और हाजीपुर के आपराधिक गिरोहों के शामिल होने की सूचना के बाद पुलिस ने चार से पांच लोगों की पहचान की और उनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी शुरू की। सूत्रों ने बताया कि वैशाली के महनार, जंदाहा, महुआ और लालगंज तथा समस्तीपुर में अलग—अलग ठिकानों पर छापा मारकर कुल 4 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि वैशाली का यह गिरोह बेहद संगठित तरीके से काम करता है। पहले ये लोग रेकी, फिर हथियार और वाहन की व्यवस्था करते हैं और फिर दिनदहाड़े शोरूम या फाइनेंस कंपनी को निशाना बनाते हैं। इनका यही मॉडस ओपरेंडी है। लूट के बाद ये लोग सोना गलाकर बेच देते हैं और रुपये आपस में बांट लेते हैं। एसटीएुफ सूत्रों ने बताया कि लूट के बाद घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और मुखबिरों की सूचना के आधार पर पुलिस को अपराधियों के वैशाली कनेक्शन का पता चला। इसके बाद से ही जिले के हाजीपुर, महनार, जंदाहा, लालगंज और भगवानपुर सहित कई इलाकों में पुलिस ने संभावित ठिकानों पर छापेमारी की।

TAGGED: 4 लुटेरे, STF, ज्वेलरी, दबोचा, बेतिया, लूट, वैशाली
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

फुलवरिया जलाशय में पानी के ऊपर तैरेंगे सोलर पैनल, मछली पालन के साथ होगा बिजली उत्पादन
बिहारी समाज
सफाई कर्मियों की हड़ताल से रजौली में सफाई व्यवस्था चरमराई, EPF-ESI भुगतान को ले ठेकेदार को नोटिस
बिहारी समाज
हाईवे पर 10 दिनों से खड़ा कोयला लदा खराब ट्रक, प्रशासन मौन, हादसे की आशंका
बिहारी समाज
न्यायालय से फरार चल रहा चार वारंटी गिरफ्तार
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

फुलवरिया जलाशय में पानी के ऊपर तैरेंगे सोलर पैनल, मछली पालन के साथ होगा बिजली उत्पादन
बिहारी समाज
सफाई कर्मियों की हड़ताल से रजौली में सफाई व्यवस्था चरमराई, EPF-ESI भुगतान को ले ठेकेदार को नोटिस
बिहारी समाज
हाईवे पर 10 दिनों से खड़ा कोयला लदा खराब ट्रक, प्रशासन मौन, हादसे की आशंका
बिहारी समाज
न्यायालय से फरार चल रहा चार वारंटी गिरफ्तार
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

फुलवरिया जलाशय में पानी के ऊपर तैरेंगे सोलर पैनल, मछली पालन के साथ होगा बिजली उत्पादन

नवादा : ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में जिले को बड़ी सौगात मिलने…

By Swatva
बिहारी समाज

सफाई कर्मियों की हड़ताल से रजौली में सफाई व्यवस्था चरमराई, EPF-ESI भुगतान को ले ठेकेदार को नोटिस

नवादा : जिले के रजौली नगर पंचायत क्षेत्र में पिछले दो दिनों…

By Swatva
बिहारी समाज

हाईवे पर 10 दिनों से खड़ा कोयला लदा खराब ट्रक, प्रशासन मौन, हादसे की आशंका

नवादा : जिले के रजौली थाना क्षेत्र अंतर्गत चितरकोली समेकित जांच चौकी…

By Swatva
बिहारी समाज

न्यायालय से फरार चल रहा चार वारंटी गिरफ्तार

नवादा : अकबरपुर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापामारी कर न्यायालय से…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?