नवादा : अकबरपुर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापामारी कर न्यायालय से फरार चल रहे चार वारंटियों को गिरफ्तार कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य जांच के बाद संबंधित न्यायालय के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि दादपुर गांव में छापामारी कर राजेन्द्र महतो पिता स्व केशो महतो व साधु महतो पिता स्व भागिरथ महतो को गिरफ्तार कर लिया गया।
इसी प्रकार मोतीनगर से रतन रविदास पिता दिलीप रविदास व पैजुना से रणधीर कुमार पिता वालों महतो के विरुद्ध न्यायालय द्वारा निर्गत वारंट के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य जांच करा संबंधित न्यायालय के हवाले कर दिया गया।
भईया जी की रिपोर्ट