By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

सफाई कर्मियों की हड़ताल से रजौली में सफाई व्यवस्था चरमराई, EPF-ESI भुगतान को ले ठेकेदार को नोटिस

Swatva
Last updated: November 20, 2026 5:20 pm
By Swatva 9 Views
Share
4 Min Read
SHARE

नवादा : जिले के रजौली नगर पंचायत क्षेत्र में पिछले दो दिनों से सफाई कार्य बाधित रहने के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। सड़कों और गली-मोहल्लों में कूड़ा-कचरा जमा होने से स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है। कई इलाकों में गंदगी के कारण दुर्गंध फैल रही है,वहीं मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ने लगा है। इससे आम लोगों को संक्रमण और बीमारियों का खतरा सताने लगा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे नियमित रूप से होल्डिंग टैक्स का भुगतान करते हैं, इसके बावजूद नगर पंचायत क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बार-बार बाधित हो रही है।

- Advertisement -

लोगों ने आरोप लगाया कि कूड़े का नियमित उठाव नहीं होने के साथ ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव और फॉगिंग भी समय पर नहीं कराई जा रही है। इस संबंध में स्वच्छता पदाधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि सफाई कर्मी हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मियों का आरोप है कि संवेदक की ओर से पीएफ का भुगतान नहीं किया गया है। इसी वजह से उन्होंने काम बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि समस्या के समाधान का प्रयास किया जा रहा है और जल्द सफाई कार्य शुरू कराने की कोशिश की जा रही है।

सफाई कर्मियों के ईपीएफ एवं ईएसआई अंशदान जमा नहीं करने के मामले में नगर पंचायत प्रशासन ने भी सख्त रुख अपनाया है। कार्यपालक पदाधिकारी दीनानाथ सिंह ने सफाई कार्य में लगी एजेंसी मेसर्स जय भोले इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर को स्मार-पत्र सह कारण-पृच्छा जारी कर तीन दिनों के अंदर स्पष्टीकरण की मांग की गयी है। जारी पत्र के अनुसार, नगर पंचायत प्रशासन ने पत्रांक 675 के माध्यम से एजेंसी को नगर पंचायत में कार्यरत सभी सफाई कर्मियों का बकाया ईपीएफ एवं ईएसआई अंशदान सात दिनों के भीतर जमा करने तथा इससे संबंधित साक्ष्य और अभिलेख के साथ अनुपालन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था।

इसके बावजूद निर्धारित निर्देश का अनुपालन नहीं किए जाने और इस संबंध में कोई सूचना अथवा स्पष्टीकरण नहीं देने की बात पत्र में कही गई है। कार्यपालक पदाधिकारी ने पत्र में स्पष्ट किया है कि सफाई कर्मियों के वैधानिक सामाजिक सुरक्षा अधिकारों की अनदेखी गंभीर मामला है। एजेंसी को तीन दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण एवं अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया है। निर्धारित अवधि में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर एजेंसी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

- Advertisement -

कर्मियों के अनुसार, संबंधित संवेदक का टेंडर समाप्त होने में करीब एक महीने का समय शेष है। बकाया भुगतान बढ़ने के कारण संवेदक क्षेत्र में कम आते हैं और कर्मियों से बातचीत भी नहीं करते हैं। अब सवाल यह उठता है कि जब सफाई कर्मियों के ईपीएफ और ईएसआई भुगतान को लेकर नगर पंचायत प्रशासन ने एजेंसी को नोटिस जारी कर दिया है, तो आखिर सफाई कर्मियों की हड़ताल कब समाप्त होगी और शहर की सफाई व्यवस्था कब पटरी पर लौटेगी? फिलहाल नगर पंचायत क्षेत्र के लोगों को गंदगी और दुर्गंध से राहत मिलने का इंतजार है।

भईया जी की रिपोर्ट

- Advertisement -
TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, नवादा, रजौली नगर पंचायत क्षेत्र
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

फुलवरिया जलाशय में पानी के ऊपर तैरेंगे सोलर पैनल, मछली पालन के साथ होगा बिजली उत्पादन
बिहारी समाज
हाईवे पर 10 दिनों से खड़ा कोयला लदा खराब ट्रक, प्रशासन मौन, हादसे की आशंका
बिहारी समाज
न्यायालय से फरार चल रहा चार वारंटी गिरफ्तार
बिहारी समाज
गाली-गलौज का विरोध करने पर तीन लोगों की पिटाई, सदर अस्पताल में भर्ती
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

फुलवरिया जलाशय में पानी के ऊपर तैरेंगे सोलर पैनल, मछली पालन के साथ होगा बिजली उत्पादन
बिहारी समाज
हाईवे पर 10 दिनों से खड़ा कोयला लदा खराब ट्रक, प्रशासन मौन, हादसे की आशंका
बिहारी समाज
न्यायालय से फरार चल रहा चार वारंटी गिरफ्तार
बिहारी समाज
गाली-गलौज का विरोध करने पर तीन लोगों की पिटाई, सदर अस्पताल में भर्ती
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

फुलवरिया जलाशय में पानी के ऊपर तैरेंगे सोलर पैनल, मछली पालन के साथ होगा बिजली उत्पादन

नवादा : ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में जिले को बड़ी सौगात मिलने…

By Swatva
बिहारी समाज

हाईवे पर 10 दिनों से खड़ा कोयला लदा खराब ट्रक, प्रशासन मौन, हादसे की आशंका

नवादा : जिले के रजौली थाना क्षेत्र अंतर्गत चितरकोली समेकित जांच चौकी…

By Swatva
बिहारी समाज

न्यायालय से फरार चल रहा चार वारंटी गिरफ्तार

नवादा : अकबरपुर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापामारी कर न्यायालय से…

By Swatva
बिहारी समाज

गाली-गलौज का विरोध करने पर तीन लोगों की पिटाई, सदर अस्पताल में भर्ती

नवादा : नरहट थाना क्षेत्र के पुणौल गांव में गाली-गलौज का विरोध…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?