नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर 72 लीटर महुआ शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। इस बावत उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य जांच करा न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि जाखेदेवीपुर से शराब की खेप लेकर दो तस्कर अकबरपुर बाजार की ओर जा रहा है।
सूचना के आलोक में छापामार दल का गठन कर संभावित रास्ते की अधिकारी व जवानों ने घेराबंदी कर आने कि इंतजार किया। इस क्रम में जाखेदेवीपुर के रास्ते में गाजीपुर के करीब से लगभग 72 लीटर देशी शराब के साथ 2 व्यक्ति 1. अरविंद कुमार पिता रमेश यादव, ग्राम जाखेदेवीपुर व राजवल्लभ कुमार कुमार पिता अनोज कुमार ग्राम जयसिंह बिगहा थाना मुफस्सिल को गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब निर्माताओं, तस्करों व विक्रेताओं के विरुद्ध छापामारी लगातार जारी रहेगी। उन्होंने ऐसे तत्वों को सावधान करते हुए कहा कि वे अवैध धंधों से मुंह मोड़ लें अन्यथा पुलिस सबक सिखाना जानती है।
भईया जी की रिपोर्ट
