नवादा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP), नवादा इकाई की ओर से KLS कॉलेज, नवादा में मगध विश्वविद्यालय के कुलपति के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर जिले में PG की पढ़ाई जल्द शुरू कराने की मांग उठाई गई। इस दौरान प्रदेश सह मंत्री शिव नारायण ने कहा कि नवादा में PG की पढ़ाई शुरू कराने को लेकर बार-बार समय दिए जाने के बावजूद विद्यार्थियों को अब तक इंतजार करना पड़ रहा है। इससे उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की कि इस विषय को गंभीरता से लेते हुए PG की पढ़ाई शुरू करने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए।

जिला संयोजक सिद्धार्थ ने कुलपति से PG की पढ़ाई शुरू करने की स्पष्ट समय-सीमा घोषित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को बार-बार आश्वासन देने के बजाय जल्द ठोस निर्णय लिया जाना चाहिए, ताकि नवादा के छात्रों को अपने जिले में ही स्नातकोत्तर शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिल सके।
नगर मंत्री पियूष ने स्पष्ट किया कि नवादा में PG की पढ़ाई शुरू कराने की मांग विद्यार्थियों के हित से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है और इस दिशा में संगठन अपनी मांग उठाता रहेगा।मौके पे विस्तारक सौरव,रवि,मानव,गोपी,हर्षित,मानसिंह,राममूर्ति, छोटू,आदित्य,अमन,संदीप,मंटू आदि मौजूद रहे।
भईया जी की रिपोर्ट

