पटना स्नातक निर्वाचन सीट से जदयू के प्रत्याशी नीरज कुमार ने जनसुराज नेता प्रशांत किशोर पर आज पलटवार करते हुए कहा कि एक बांकीपुर सीट जीतकर कुछ लोग खुद को ग्लोबल थिंकर समझने लगे हैं। लेकिन वे ये नहीं भूलें कि उन्होंने नीतीश कुमार का नमक खाया है, और आज उन्हीं पर सवाल उठा रहे हैं। पिछली बार उनकी 14 कंपनियों से साठगांठ की पोल मैंने खोली थी तो मुंह से बोली नहीं निकल रही थी। अब खुद को ग्लोबल थिंकर समझ रहे हैं। इसके बाद नीरज ने प्रशांत किशोर के उन सवालों का भी जवाब दिया जिसमें उन्होंने दावा किया था कि नीरज कुमार ही उन तक एनडीए नेताओं के खिलाफ कागज पहुंचाते था। नीरज ने कहा कि हम यही सब काम करते हैं? हमारी कुंडली तो सार्वजनिक है। जिसे जो देखना है, देख लेे।
इसके बाद प्रशांत किशोर द्वारा नीरज कुमार की पोल खोलने की धमकी पर जदयू नेता ने कहा कि हमारी कुंडली जनता के सामने है। मोकामा टाल में मेंरे हिस्से में 10 बीघा जमीन है और मेरे मोकामा वाले घर में 4 कमरे हैं। मेरे परिवार में हम तीन भाई हैं। हमारा जन्म अनंत चतुदर्शी के दिन हुआ और अंग्रेजी तिथि के मुताबिक बेटे का जन्म भी मेरे जन्म के दिन ही हुआ है। मुझसे ज्यादा कोई भाग्यशाली और कोई क्या होगा। हम बाप—बेटा का जन्मदिन एक ही दिन 9 सिंतबर को है। प्रशांत किशोर को कागज पहुंचाने के खुलासे पर नीरज कुमार ने कहा कि यही सब काम हम करते हैं? लोगों को नीतियों के आधार पर चुनाव में वोट मांगना चाहिए। लेकिन कुछ ग्लोबल थिंकर होने का भ्रम पालने वाले नेता ओछी राजनीति कर चुनाव जीतना चाह रहे। इस तरह चुनाव नहीं जीत सकते।
नीरज कुमार एमएलसी चुनाव में अपनी जीत को लेकर निश्चिंंतता जताते हुए कहा कि इस चुनाव में उनके लिए कोई चुनौती नहीं है। मेरे साथ समाज के सभी तबके के लोग हैं। इसके साथ ही नीरज कुमार ने प्रशांत किशोर को सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा में रहने की नसीहत भी दी और कहा कि एमएलसी चुनाव साथ ही कहा कि वह उनका बुखार छुड़ा देंगे। विदित हो कि बिहार में एमएलसी चुनाव में अनंत सिंह और नीरज कुमार का विवाद सुलझ नहीं पाया है। नीतीश कुमार समेत पार्टी के तमाम नेताओं की ओर से की सुहल की कोशिशें की गईं, लेकिन अनंत सिंह अभी भी विरोधी जनसुराज कैंडिडेट का समर्थन करने की बात पर अड़े हुए हैं। ऐसे में पटना स्नातक सीट पर अब मुकाबला काफी रोचक हो गया है।
