By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

बिहार MLC चुनाव में कुशवाहा के 3 विधायक हुए NDA के खिलाफ, RLM में बगावत

Amit Dubey
Last updated: October 5, 2026 1:37 pm
By Amit Dubey 1 View
Share
4 Min Read
RLM, बगावत, MLC, चुनाव, कुशवाहा, 3 विधायक, NDA, खिलाफ
SHARE

बिहार विधान परिषद चुनाव की सियासी तपिश के बीच आज सोमवार को NDA के घटक दल रालोमो में तब बड़ी फूट पड़ गई जब पार्टी के 3 विधायकों ने NDA कैंडिडेट का समर्थन करने से इनकार कर दिया। बिहार MLC चुनाव से ठीक पहले उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी RLM के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक आलोक सिंह समेत 3 विधायकों ने खुली बगावत का ऐलान कर दिया। बागी होने वाले अन्य ​दो RLM विधायकों में माधव आनंद और रामेश्वर महतो शामिल हैं। इन विधायकों ने सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में NDA कैंडिडेट की जगह दूसरे उम्मीदवार रामपुकार सिन्हा को समर्थन देने का ऐलान कर दिया। रालोमो विधायक माधव आनंद ने इस संबंध में बताया कि पार्टी के कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान में हमलोग रामपुकार सिन्हा को समर्थन कर रहे हैं, जो रालोमो के प्रदेश महासचिव हैं। उन्होंने कहा कि हमलोग बिहार की एनडीए सरकार के समर्थन में आज भी हैं और आगे भी रहेंगे।

Contents
सारण शिक्षक निर्वाचन सीट हुई मुश्किलकुशवाहा की चेतावनी भी काम न आई
- Advertisement -

सारण शिक्षक निर्वाचन सीट हुई मुश्किल

यहां दिलचस्प है कि NDA ने सारण शिक्षक निर्वाचन सीट से जदयू के पुष्कर आनंद को उतारा है, लेकिन अब घटक दल रालोमो के 3 विधायकों के उनके खिलाफ दूसरे उम्मीदवार रामपुकार सिन्हा के समर्थन से मुकाबला काफी टफ हो गया है। यही नहीं, इन तीन विधायकों इस बगावती तेवर ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) में अंदरूनी कलह का भी संकेत दे दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के स्पष्ट निर्देश के बावजूद RLM के तीनों विधायक सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी के वरिष्ठ नेता रामपुकार सिन्हा कुशवाहा के नामांकन में शामिल होने के लिए आज सोमवार को पटना से रवाना हो गए हैं। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA की ओर से JDU ने पुष्कर आनंद को उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में RLM विधायकों का JDU उम्मीदवार के मुकाबले मैदान में उतरे प्रत्याशी के नामांकन में शामिल होना राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

कुशवाहा की चेतावनी भी काम न आई

RLM के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक आलोक सिंह, बाजपट्टी के विधायक रामेश्वर महतो और मधुबनी के विधायक माधव आनंद रामपुकार सिन्हा कुशवाहा के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सारण पहुंच रहे हैं। रालोमो विधायक और प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी देते हुए कहा कि राजनीति केवल चुनाव लड़ने और जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि विश्वास, सम्मान, निष्ठा और संगठन के रिश्तों का नाम है। विदित हो कि उपेंद्र कुशवाहा ने अभी तीन दिन पहले ही पार्टी की चुनावी लाइन बिल्कुल स्पष्ट करते हुए कहा था कि बिहार में जिन क्षेत्रों में विधान परिषद चुनाव हो रहे हैं, वहां NDA की ओर से केवल BJP और JDU के उम्मीदवार मैदान में हैं और RLM दोनों दलों के सभी उम्मीदवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है। अगर पार्टी के किसी भी साथी की ओर से चुनाव से संबंधित किसी भी तरह की गतिविधि अनुशासनहीनता के दायरे में आएगी तो वे सख्त कदम उठायेंगे।

TAGGED: 3 विधायक, mlc, NDA, RLM, कुशवाहा, खिलाफ, चुनाव, बगावत
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

प्रेम प्रसंग में हाई वोल्टेज ड्रामा
लेटेस्ट न्यूज़
मंत्री श्रेयसी सिंह का प्रजातंत्र चौक पर भव्य स्वागत, एनसीसी कैडेटों ने दी सलामी 
बिहारी समाज
पांच से सात अक्टूबर तक जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का होगा आयोजन
बिहारी समाज
ललन सिंह, JDU, अनंत सिंह, नीतीश, नीरज कुमार, MLC, चुनाव
अनंत सिंह की भी शिकायतें हैं…क्रिया होगी तो प्रतिक्रिया भी होगी, ललन सिंह ने JDU विवाद पर और क्या कहा?
देश-विदेश चुनाव राजनीति राजपाट
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

प्रेम प्रसंग में हाई वोल्टेज ड्रामा
लेटेस्ट न्यूज़
मंत्री श्रेयसी सिंह का प्रजातंत्र चौक पर भव्य स्वागत, एनसीसी कैडेटों ने दी सलामी 
बिहारी समाज
पांच से सात अक्टूबर तक जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का होगा आयोजन
बिहारी समाज
ललन सिंह, JDU, अनंत सिंह, नीतीश, नीरज कुमार, MLC, चुनाव
अनंत सिंह की भी शिकायतें हैं…क्रिया होगी तो प्रतिक्रिया भी होगी, ललन सिंह ने JDU विवाद पर और क्या कहा?
देश-विदेश चुनाव राजनीति राजपाट
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
ललन सिंह, JDU, अनंत सिंह, नीतीश, नीरज कुमार, MLC, चुनाव
देश-विदेश

अनंत सिंह की भी शिकायतें हैं…क्रिया होगी तो प्रतिक्रिया भी होगी, ललन सिंह ने JDU विवाद पर और क्या कहा?

बिहार में विधान परिषद् की स्नातक और शिक्षक सीटों पर चुनावी गरमागरमी…

By Amit Dubey
पटना, लाठीचार्ज, दारोगा, अभ्यर्थी, कई छात्र, चोटिल, CM, मुलाकात, अड़े
देश-विदेश

पटना में दारोगा अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, कई छात्र चोटिल…CM से मुलाकात पर अड़े

पटना में आज सोमवार को एक बार फिर छात्रों का हुजूम सड़क…

By Amit Dubey
JDU, डोलड्रम, अनंत सिंह, जन सुराज, ज्वाइन, प्रशांत किशोर
देश-विदेश

डोलड्रम में JDU, क्या अनंत सिंह जन सुराज ज्वाइन करेंगे? प्रशांत किशोर ने ये कहा…

मोकामा से जदयू के विधायक अनंत सिंह बिहार एमएलसी चुनाव में जनसुराज…

By Amit Dubey
फर्जी, आधार, बांग्लादेशी,पासपोर्ट, मास्टरमाइंड, एजाज कमर, बिहार
देश-विदेश

बिहार में कैसे फर्जी आधार से बांग्लादेशियों के बनते रहे पासपोर्ट? सोता रहा पूरा सिस्टम

बांग्लादेशियों समेत कई विदेशी नागरिकों का जाली दस्तावेजों के आधार पर आधार…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?