– बाजार में निकाला आक्रोश मार्च
नवादा : जिले के अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र के फतेहपुर विद्यत केंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं का विभाग के कर्मियों की करतूतों से तंग आकर आक्रोश भड़क उठा। बाजार में सैकड़ों उपभोक्ताओं ने आक्रोश मार्च निकाल मुख्य चौक को जाम किया।
उपभोक्ताओं का आरोप है कि फिलहाल जिले में वर्षाजल की कमी के कारण बिजली की किसानों की सख्त आवश्यकता है। हालात यह है कि चौबीस घंटे बिजली ठप रहती है। जबकि विभाग बीस घंटे बिजली आपूर्ति का दावा करती है।
थोड़ी हवा या बारिश हुई नहीं कि बिजली घंटों गायब रहना आम हो गया है। बावजूद विभाग की तंद्रा भंग होने के बजाय कोई मोबाइल तक उठाने का जहमत नहीं उठाता। आन्दोलनकारियों ने चौबीस घंटे के अंदर सुधार नहीं होने पर एनएच 20 को पावर सब स्टेशन के पास अनिश्चितकालीन धरना देने की चेतावनी दी है।
भईया जी की रिपोर्ट