By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

गंगा जी के पानी पर महादलितों का क्यों नही है हक?

Swatva
Last updated: July 22, 2026 5:28 pm
By Swatva 98 Views
Share
3 Min Read
SHARE

– गंगा जल की पाइपलाइन बगल से गुजरी, फिर भी प्यासा है सुंदरवन -पीने के पानी के लिए तरस रहा महादलित परिवार

नवादा : राजगीर-बनगंगा से गया जाने वाली मुख्य सड़क के समीप स्थित महादलित बस्ती सुंदरवन इन दिनों भीषण पेयजल संकट से जूझ रही है। विडंबना यह है कि जिस सड़क के किनारे बसे इस गांव के लोग एक-एक बूंद पानी के लिए परेशान हैं, उसी रास्ते से गंगा जल उद्भव योजना के तहत पाइपलाइन के माध्यम से गंगाजल गया की ओर पहुंचाया जा रहा है। गांव के लोगों का कहना है कि उनके लिए यह स्थिति किसी विडंबना से कम नहीं है। गांव में पर्याप्त पेयजल व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्रामीणों की प्यास फिलहाल लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के पानी के टैंकरों के भरोसे बुझ रही है।

- Advertisement -

टैंकर आने पर महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग घंटों इंतजार कर पानी भरने के लिए कतार में खड़े दिखाई देते हैं। कई बार टैंकर देर से पहुंचने पर लोगों को दूर-दराज के इलाकों से पानी लाने को मजबूर होना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार गरीबों और वंचित वर्गों को प्राथमिकता देने की बात करती है, लेकिन सुंदरवन की तस्वीर इसके बिल्कुल विपरीत दिखाई देती है। लोगों का सवाल है कि जब गंगा जल की पाइपलाइन उनके गांव के सामने से गुजर रही है, तब भी उन्हें स्वच्छ पेयजल क्यों नहीं मिल पा रहा है? क्या इस योजना का लाभ इस महादलित बस्ती तक नहीं पहुंच सकता?

स्थानीय लोगों ने सरकार और जिला प्रशासन से मांग की है कि सुंदरवन में स्थायी पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उनका कहना है कि यदि पाइपलाइन से पानी उपलब्ध कराना तत्काल संभव नहीं है, तो कम-से-कम पर्याप्त संख्या में चापाकल, मिनी जलापूर्ति योजना अथवा नियमित जलापूर्ति की व्यवस्था की जाए, ताकि किसी परिवार को पीने के पानी के लिए संघर्ष न करना पड़े। पानी जीवन का आधार है, यह किसी विशेष वर्ग का नहीं बल्कि हर नागरिक का मौलिक अधिकार है। ऐसे में सरकार को चाहिए कि सुंदरवन जैसे उपेक्षित गांवों की समस्या को प्राथमिकता से दूर कर लोगों को स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराए।

भईया जी की रिपोर्ट 

- Advertisement -
TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, नवादा, राजगीर-बनगंगा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

ब्रेकींग ख़बर : मंडल कारा में विचाराधीन बंदी ने की फांसी लगाकर आत्महत्या
बिहारी समाज
12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर मोतिहारी में बैठक, अधिकाधिक मामलों के निष्पादन पर जोर
लेटेस्ट न्यूज़
हंसमुख स्वभाव और विकास कार्यों से चर्चित हैं करजान के पूर्व मुखिया ‘पांचों बाबू’
बिहारी समाज
कांग्रेस, भाजपा, मारपीट, सदाकत आश्रम, घेराव
पटना में कांग्रेसियों ने भाजपाइयों को जमकर कूटा, सदाकत आश्रम घेरने पहुंचे थे
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति राजपाट
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

ब्रेकींग ख़बर : मंडल कारा में विचाराधीन बंदी ने की फांसी लगाकर आत्महत्या
बिहारी समाज
12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर मोतिहारी में बैठक, अधिकाधिक मामलों के निष्पादन पर जोर
लेटेस्ट न्यूज़
हंसमुख स्वभाव और विकास कार्यों से चर्चित हैं करजान के पूर्व मुखिया ‘पांचों बाबू’
बिहारी समाज
कांग्रेस, भाजपा, मारपीट, सदाकत आश्रम, घेराव
पटना में कांग्रेसियों ने भाजपाइयों को जमकर कूटा, सदाकत आश्रम घेरने पहुंचे थे
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति राजपाट
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

ब्रेकींग ख़बर : मंडल कारा में विचाराधीन बंदी ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

नवादा : मंडल कारा में विचाराधीन बंदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या ली।मृतक ने…

By Swatva
बिहारी समाज

हंसमुख स्वभाव और विकास कार्यों से चर्चित हैं करजान के पूर्व मुखिया ‘पांचों बाबू’

पटना/बाढ़ : पटना जिले के अथमलगोला प्रखंड की करजान पंचायत विधानसभा क्षेत्र…

By Swatva
कांग्रेस, भाजपा, मारपीट, सदाकत आश्रम, घेराव
देश-विदेश

पटना में कांग्रेसियों ने भाजपाइयों को जमकर कूटा, सदाकत आश्रम घेरने पहुंचे थे

राजधानी पटना में आज बुधवार को कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम पर बीजेपी…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

रोहतास में पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश

पटना/सासाराम : रोहतास के जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्र की अध्यक्षता में समाहरणालय…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?