नवादा : नवादा ने स्वर्ण-यादव एकता की पहली ऐतिहासिक बैठक कर नया इतिहास रच दिया। नगर के डॉo श्री कृष्ण स्मारक हॉल में सवर्ण – यादव बैठकी की गई। अध्यक्षता राजेश कुमार श्री ने किया। बैठक में सवर्ण-यादव समाज में बिना कारण कटुता को समाप्त करने एवं आपसी भाईचारा से एकजुटता से रहने पर विशेष चर्चा किया। राजेश कुमार श्री ने सवर्ण यादव समाज से अपने संबोधन में कहा कि आज समय आ गया है कि पुरानी बातों को भूल कर आपसी भाईचारा से कदम से कदम मिला कर साथ चलने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार बिहार सरकार एवं उनके समर्थकों के द्वारा सवर्णो और यादव समाज पर प्रहार किया जा रहा है, एनकाउंटर के नाम पर निर्दोष व्यक्तियों की हत्या की जा रही है और सरकार के मुखिया के द्वारा खुलेआम जाति विशेष का नाम लेकर एनकाउंटर के बात बोल रहे हैं और उनके पार्टी के नागमणि और उनके जाति के रुद्र प्रसाद कुशवाहा एवं उनके जाति के नेताओं के द्वारा खुलेआम सवर्णो और यादवों को गाली गलौज एवं प्रभु श्री राम श्री कृष्ण पर उनके समर्थकों के द्वारा अशब्दों का प्रयोग किया जा रहा है और सवर्ण यादव को उपेक्षा तिरस्कार किया जा रहा उससे आहत होकर सवर्ण यादव की एकता समय की मांग है। उन्होंने कहा कि ये नेता सवर्ण यादव को आपस में झगड़ा करा कर स्वयं सत्ता पर 21 वर्षों से बैठी है और सत्ता पर बैठ कर सवर्णो और यादवों पर दमन अत्याचार कर रही है।
अब समय आ गया है कि हम सभी सवर्ण यादव एक होकर एकजुट होकर एकत्रित होकर अपने मौलिक अधिकारों की रक्षा एवं आपसी भाईचारा से रहने का संकल्प लें। बैठक में विशुनदेव यादव, मिथिलेश तिवारी, बिपिन बिहारी, राजेश कुमार यादव , दीपक यादव सुरेंद्र यादव रितेश सिंह, दिनेश अकेला, दिलीप सिंह, मनोज कपूर, संजय यादव, मुकेश सिंह, मुन्ना कुमार, मंटू सिंह इंद्र कुमार सक्सेना, चाँद सिंह जीतू सिंह, रोशन कुमार, अवधेश सिंह आदि ने अपना विचार प्रकट कर संबोधित किया। बैठक में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। बैठक के बाद सर्वण यादव समाज के लोग एक साथ बैठकर भोजन का आनंद लिया।
भईया जी की रिपोर्ट