नवादा : गया-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन में दरोगा दंपति के साथ मारपीट की गई। ट्रेन की एसी बोगी में सीट पर जबरन बैठने को लेकर स्थानीय युवकों ने दरोगा दंपति के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया जिससे आक्रोशित होकर महिला यात्री ने काशीचक रेलवे स्टेशन पर इंजन के आगे खड़े होकर बवाल किया। इससे एक घंटे तक काशीचक स्टेशन पर ट्रेन रुकी रही। इस संबंध में पीड़ित दरोगा हरि ओम एवं उनकी पत्नी पूजा ने बताया कि गया से पाकुड़ के लिए गया-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के बी-2 बोगी में चढ़ी थीं।
नवादा में कुछ लड़के गलत तरीके से सीट पर बैठना चाहा, जिसका विरोध करने पर युवक ने मोबाइल से फोन कर काशीचक स्टेशन में लड़के को बुलाया और उनके साथ मारपीट की। शिकायत महिला दारोगा ने रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 1390 पर की, मगर उन्हें कोई मदद नहीं मिली। ट्रेन टीटी से भी सुरक्षा की मांग की, इसके बाद उन्हे कोई मदद नहीं मिली। इस बीच ट्रेन काशीचक आ गई। तब महिला ने ट्रेन के इंजन के आगे खड़ी होकर विरोध जताने लगी। इसके बाद आरपीएफ एवं स्थानीय पुलिस वहां पहुंची तो किसी तरह दारोगा के साथ मान-मनौव्वल कर करीब एक घंटे बाद ट्रेन को खुलवाया।
बताते चलें कि रेलवे सुरक्षा को लेकर कई दावे करती है, लेकिन इस मामले में ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला। सेंट्रलाइज्ड हेल्प नंबर पर यात्रियों के साथ हुए सुविधा पर मदद पहुंचाई जाती है, लेकिन दरोगा दंपति के साथ ऐसा कुछ भी नहीं हो सका। यहां तक चलती ट्रेन पर भी टीटी से मदद मांगी गई, फिर भी मदद नहीं मिली। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या दोषी लोगों को चिन्हित कर रेलवे उनके ऊपर कोई कार्रवाई करेगी? फिलहाल महिला एवं उनके पति की शिकायत ले ली है और रेलवे द्वारा आगे की कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
भईया जी की रिपोर्ट