By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

अपार आईडी निर्माण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, निजी विद्यालयों को जिला पदाधिकारी की सख्त चेतावनी

Swatva
Last updated: July 6, 2026 1:59 pm
By Swatva 89 Views
Share
4 Min Read
SHARE

नवादा : समाहरणालय सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश की अध्यक्षता में जिले के सभी निजी विद्यालयों के संचालकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में विद्यार्थियों के अपार (APAAR) आईडी निर्माण की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। बैठक में जिला पदाधिकारी ने सभी निजी विद्यालयों के संचालकों को निर्देश दिया कि उनके विद्यालयों में अध्ययनरत प्रत्येक छात्र-छात्रा का अपार आईडी समयबद्ध तरीके से शत-प्रतिशत बनाया जाना सुनिश्चित किया जाए।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि अपार आईडी प्रत्येक विद्यार्थी की डिजिटल शैक्षणिक पहचान है, जिसके माध्यम से उसके शैक्षणिक अभिलेखों का सुरक्षित एवं व्यवस्थित संधारण संभव होगा। उन्होंने निर्देश दिया कि विद्यालय स्तर पर अभिभावकों के साथ बैठक आयोजित कर उन्हें अपार आईडी की आवश्यकता, उपयोगिता एवं निर्माण प्रक्रिया की जानकारी दी जाए। साथ ही आवश्यक सहमति एवं अभिलेख प्राप्त कर सभी विद्यार्थियों का अपार आईडी प्राथमिकता के आधार पर बनाया जाए। सभी विद्यालय संचालक प्रतिदिन इसकी प्रगति की समीक्षा करें तथा सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र छात्र-छात्रा अपार आईडी से वंचित न रहे।

बैठक के दौरान शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की। जिला पदाधिकारी ने कक्षा 01 से 03 तक के विद्यार्थियों की पढ़ने, लिखने एवं गणित की बुनियादी दक्षताओं का नियमित आकलन कराने तथा प्रत्येक विद्यालय में कक्षावार निपुणता पंजी का संधारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने टोला सेवकों एवं विकास मित्रों के माध्यम से ईंट-भट्ठों पर कार्यरत प्रवासी मजदूर परिवारों के 03 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का सर्वेक्षण कर उनका विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा की मुख्यधारा से वंचित न रहे।

बैठक में जानकारी दी गई कि जिले के 21 विद्यालयों का चयन पीएम श्री योजना के अंतर्गत किया गया है, जिन्हें अत्याधुनिक संसाधनों से विकसित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त जिले के सभी 14 प्रखंडों में एक-एक मॉडल विद्यालय चिन्हित किया गया है, जहाँ विभागीय स्तर पर आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी। गुणवत्तापूर्ण एवं उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले में चार अतिरिक्त मॉडल विद्यालय चिन्हित किए गए हैं। पाठ्य-पुस्तकों की उपलब्धता की समीक्षा के दौरान बताया गया कि कक्षा 01 से 08 तक के विद्यार्थियों के लिए कुल 2,53,866 पाठ्य-पुस्तकें सभी प्रखंड संसाधन केंद्रों को उपलब्ध करा दी गई हैं तथा शेष 35,397 पुस्तकों की अधियाचना विभाग को भेजी जा चुकी है।

- Advertisement -

जिला पदाधिकारी ने सभी बच्चों को समय पर पाठ्य-पुस्तक उपलब्ध कराने तथा वितरण से संबंधित प्रमाण-पत्र निर्धारित समय-सीमा के भीतर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। मध्याह्न भोजन योजना की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मध्याह्न भोजन) को निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में विद्यालयों में मध्याह्न भोजन बाधित नहीं होना चाहिए। सभी विद्यालयों में निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए तथा इसकी नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।

बैठक के अंत में जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत अपार आईडी निर्माण सुनिश्चित नहीं करने अथवा इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले निजी विद्यालयों के विरुद्ध बिहार सरकार के नियमों एवं मान्यता संबंधी प्रावधानों के अनुरूप नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विद्यालय की मान्यता अथवा स्वीकृति रद्द करने की कार्रवाई भी की जा सकती है। बैठक में उप विकास आयुक्त, प्रशिक्षु आईएएस, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना), जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मध्याह्न भोजन), कार्यक्रम पदाधिकारी (समग्र शिक्षा), सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी, शिक्षा विभाग के अन्य संबंधित पदाधिकारी तथा जिले के सभी निजी विद्यालयों के संचालक उपस्थित थे।

- Advertisement -

भईया जी की रिपोर्ट

TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, अपार आईडी, नवादा, निजी विद्यालयों
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

चुनावी सरगर्मी के बीच प्रशांत किशोर को कोर्ट का नोटिस, 28 जुलाई को होना होगा पेश
बिहारी समाज
अवैध पत्थर लदे चार वाहन जब्त, 44 लाख जुर्माना
बिहारी समाज
युवक हुआ नशाखुरानी गिरोह का शिकार
अपराध बिहारी समाज
विवाहिता की पंखे से लटकता शव बरामद
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

चुनावी सरगर्मी के बीच प्रशांत किशोर को कोर्ट का नोटिस, 28 जुलाई को होना होगा पेश
बिहारी समाज
अवैध पत्थर लदे चार वाहन जब्त, 44 लाख जुर्माना
बिहारी समाज
युवक हुआ नशाखुरानी गिरोह का शिकार
अपराध बिहारी समाज
विवाहिता की पंखे से लटकता शव बरामद
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

चुनावी सरगर्मी के बीच प्रशांत किशोर को कोर्ट का नोटिस, 28 जुलाई को होना होगा पेश

पटना/बेतिया : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनसुराज पार्टी (JSP) के उम्मीदवार प्रशांत…

By Swatva

अवैध पत्थर लदे चार वाहन जब्त, 44 लाख जुर्माना

नवादा : खनन विभाग व रजौली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध…

By Swatva

युवक हुआ नशाखुरानी गिरोह का शिकार

नवादा : दिल्ली से नवादा आ रहे एक युवक महाबोधि एक्सप्रेस में…

By Swatva
बिहारी समाज

विवाहिता की पंखे से लटकता शव बरामद

नवादा : नगर थाना क्षेत्र के न्यू एरिया स्थित काली मंदिर के…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?