नवादा : महिला के साथ मारपीट, छिनतई व दुर्व्यवहार के नामजद तीन आरोपियों को जिले के अकबरपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य जांच करा न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अकबरपुर थानाध्यक्ष रुपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि अलखडीहा गांव में शादी समारोह के लिए अपने खेत में टेंट लगवा रही महिलाओं के साथ मारपीट की घटना के बाद कांड संख्या 288/ 26 दिनांक 26/ 06/26 धारा 126 (2),352 115 (2), 109 ,118 (2),74 ,303 (2)351(2), 3(5) BNS 2023 दर्ज कराया गया था।
प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई कर प्राथमिकी अभियुक्त दिनेश प्रसाद ओम 58 वर्ष पिता स्व नारायण महतो 2,संदीप कुमार उम्र 28 वर्ष 3,प्रदीप कुमार उम्र 29 वर्ष दोनों पिता दिनेश प्रसाद सभी ग्राम अलखडीहा को गिरफ्तार एवं एक विधि विरुद्ध किशोर को निरुद्ध किया गया। उक्त सभी को माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेज दिया गया। आर्द्रा चौथ, मघा पंचक। यानी आर्द्रा बर्षा तो आगे के चार नक्षत्रों में अच्छी बारिश होनी तय है। मघा वर्षा तो आगे के पांच नक्षत्रों में बारिश होनी तय है।
भईया जी की रिपोर्ट