नवादा : व्यवहार न्यायालय कार्य की समय सारिणी में 29 जून से बदलाव किया गया है। अब प्रातः कालीन नहीं बल्कि पूर्व की तरह साढ़े दस बजे से संचालित होगा। इससे संबंधित पत्र जिला सत्र न्यायाधीश ने उपलब्ध कराया है।
ऐसा होने से ग्रामीण क्षेत्रों से न्यायालय पहुंचने वालों को सुविधा होगी। प्रातः कालीन रहने से उन्हें न्यायालय में पहुंचने में घर से भूखे पेट चलना पड़ था। ऐसे में वैसे लोगों को अतिरिक्त खर्च करने पर मजबूर होना पड़ता था। न्यायालय के समय में किये गये बदलाव का विशेष लाभ ग्रामीण क्षेत्रों से न्यायालय कार्य से आने वालों को प्राप्त हो सकेगा।
भईया जी की रिपोर्ट