By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

पेरिस में पीएम मोदी के कार्यक्रम में पहुंचीं संस्‍कृत‍ि

Swatva
Last updated: June 24, 2026 2:28 pm
By Swatva 40 Views
Share
4 Min Read
SHARE

– नवादा की बेटी ने विदेश में जिले का गौरव बढ़ाया

नवादा : फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन की साक्षी बनकर नवादा की बेटी संस्कृति साहू ने न केवल अपने शहर बल्कि पूरे जिले का गौरव बढ़ाया है। मोदी जी के संबोधन को करीब से सुनने का अनुभव साझा करते हुए संस्कृति ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई, लेकिन ‘आकांक्षी भारत’ को लेकर प्रधानमंत्री के विचार उन्हें सबसे अधिक प्रेरणादायक लगे।

Contents
– नवादा की बेटी ने विदेश में जिले का गौरव बढ़ायाभारत के बदलते स्वरूप को दुनिया के सामने रखाप्रधानमंत्री की उपस्थिति रही प्रेरणादायीपेरिस के प्रतिष्ठित सभागार में हुआ आयोजननवादा से फ्रांस तक का सफर
- Advertisement -

संस्कृति ने बताया कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में भारत में बीते वर्षों के दौरान हुए व्यापक बदलावों और विकास की गति को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। उन्होंने बिजली, सड़क, रेल, डिजिटल तकनीक, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और नवाचार के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया कि किस प्रकार देश तेजी से भविष्य की जरूरतों के अनुरूप खुद को तैयार कर रहा है।

भारत के बदलते स्वरूप को दुनिया के सामने रखा

संस्कृति के अनुसार प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का भारत केवल विकास की बात नहीं करता, बल्कि उसे धरातल पर उतार भी रहा है।गांव-गांव तक बिजली पहुंचने से लोगों की जीवनशैली बदली है, रेलवे नेटवर्क और हाई-स्पीड कनेक्टिविटी के विस्तार से आवागमन आसान हुआ है, जबकि एक्सप्रेस-वे और आधुनिक आधारभूत संरचना देश की अर्थव्यवस्था को नई गति दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने डिजिटल इंडिया, इंटरनेट कनेक्टिविटी, स्टार्टअप संस्कृति और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की। उनके अनुसार भारत आज एक ऐसे इकोसिस्टम का निर्माण कर रहा है, जो युवाओं को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के अवसर प्रदान करेगा।

प्रधानमंत्री की उपस्थिति रही प्रेरणादायी

संस्कृति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति अपने आप में एक ऊर्जा से भरा वातावरण तैयार कर देती है। कार्यक्रम में मौजूद भारतीय समुदाय के लोगों में उत्साह और गर्व का भाव स्पष्ट दिखाई दे रहा था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को सामने से सुनना उनके लिए एक अविस्मरणीय और प्रेरणादायक अनुभव रहा। कार्यक्रम का माहौल बेहद सकारात्मक था।

- Advertisement -

पेरिस के प्रतिष्ठित सभागार में हुआ आयोजन

प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम पेरिस के प्रतिष्ठित साले प्लेएल (Salle Pleyel) सभागार में आयोजित किया गया था। बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोगों ने इसमें भाग लिया और प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना। कार्यक्रम में भारत की उपलब्धियों, वैश्विक मंच पर उसकी बढ़ती भूमिका और युवाओं की संभावनाओं पर विशेष जोर दिया गया।

नवादा से फ्रांस तक का सफर

संस्कृति साहू नवादा की चर्चित सामाजिक एवं राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले परिवार से संबंध रखती हैं। उनकी माता पिंकी कुमारी वर्तमान में नवादा नगर परिषद की मुख्य पार्षद हैं। जबकि उनके पिता संजय साहू नगर परिषद के पूर्व मुख्य पार्षद रह चुके हैं। सामाजिक गतिविधियों और जनसेवा के क्षेत्र में परिवार की विशेष पहचान रही है।

- Advertisement -

संस्कृति ने फ्रांस से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। वर्तमान में वह फ्रांस की एक प्रतिष्ठित कंपनी में कार्यरत हैं। विदेश में रहते हुए भी वह अपने गृह जिला नवादा से जुड़ी हुई हैं और भारतीय संस्कृति तथा देश की उपलब्धियों को लेकर हमेशा गर्व महसूस करती हैं। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी को लेकर नवादा के लोगों में भी खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसे जिले के लिए गौरव का विषय बताया है।

भईया जी की रिपोर्ट 

TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, नवादा, नवादा खबर, नवादा न्यूज
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

रोशन आनंद, हमला, बिहार पुलिस, भक्षक, भरत तिवारी, एनकाउंटर
बिहार में पुलिस रक्षक की जगह भक्षक बन चुकी, भरत तिवारी एनकाउंटर पर भड़के रोशन आनंद
अपराध बिहारी समाज
नामांकन, एलबीएस, संस्कृत विवि, पंजीकरण, तिथि बढ़ी
एलबीएस संस्कृत विवि में शिक्षाशास्त्री व शिक्षाचार्य प्रवेश की पंजीकरण तिथि 28 जून तक बढ़ी
देश-विदेश शिक्षा
छोटे भाई के लिए बड़े भाई ने छोड़ दी थी पढ़ाई
बिहारी समाज
मोहर्रम की सातवीं पर शुरू हुई पारंपरिक ‘पैकार’: “या हसन-या हुसैन” की सदाओं से गूंजा जिला 
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

रोशन आनंद, हमला, बिहार पुलिस, भक्षक, भरत तिवारी, एनकाउंटर
बिहार में पुलिस रक्षक की जगह भक्षक बन चुकी, भरत तिवारी एनकाउंटर पर भड़के रोशन आनंद
अपराध बिहारी समाज
नामांकन, एलबीएस, संस्कृत विवि, पंजीकरण, तिथि बढ़ी
एलबीएस संस्कृत विवि में शिक्षाशास्त्री व शिक्षाचार्य प्रवेश की पंजीकरण तिथि 28 जून तक बढ़ी
देश-विदेश शिक्षा
छोटे भाई के लिए बड़े भाई ने छोड़ दी थी पढ़ाई
बिहारी समाज
मोहर्रम की सातवीं पर शुरू हुई पारंपरिक ‘पैकार’: “या हसन-या हुसैन” की सदाओं से गूंजा जिला 
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
रोशन आनंद, हमला, बिहार पुलिस, भक्षक, भरत तिवारी, एनकाउंटर
अपराध

बिहार में पुलिस रक्षक की जगह भक्षक बन चुकी, भरत तिवारी एनकाउंटर पर भड़के रोशन आनंद

ज्ञान बिंदु GS एकेडमी के डायरेक्टर रोशन आनंद ने भोजपुर में हुए…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

छोटे भाई के लिए बड़े भाई ने छोड़ दी थी पढ़ाई

- छोटा भाई बना एसडीएम तो ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत नवादा…

By Swatva
बिहारी समाज

मोहर्रम की सातवीं पर शुरू हुई पारंपरिक ‘पैकार’: “या हसन-या हुसैन” की सदाओं से गूंजा जिला 

नवादा : जिले से आस्था, त्याग और कड़े धार्मिक अनुशासन से जुड़ी…

By Swatva

मोहर्रम लाइसेंस निरस्त करने की मांग, मुन्ना जी ने प्रशासन को सौंपा आवेदन

नवादा : जिले के रोह गांव के प्रसिद्ध समाजसेवी मोहम्मद एजाज़ अहमद…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?