नवादा : नगर के इंदिरा गांधी चौक स्थित होटल द सेलिब्रेशन में डॉ. लाजपत राय मेहरा जी के जन्मदिवस के अवसर पर द देवा आर एंड डी फाउंडेशन के द्वारा न्यूरोथैरेपी ट्रीटमेंट एंड ट्रेनिंग सेंटर का शुभारंभ किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि नवादा नगर परिषद की मुख्य पार्षद पिंकी कुमारी ने किया।
शिविर में न्यूरोथैरेपिस्ट डॉ. दिवाकर एवं उनकी टीम द्वारा कमर दर्द, गर्दन दर्द, घुटना दर्द, साइटीका, स्लिप डिस्क, लकवा, माइग्रेन, चक्कर आना, बच्चों में सेरेब्रल पाल्सी, नसों की कमजोरी सहित विभिन्न न्यूरोलॉजिकल समस्याओं से पीड़ित मरीजों का निःशुल्क परीक्षण एवं उपचार किया गया।
फाउंडेशन के अध्यक्ष संजय साव ने बताया कि न्यूरोथैरेपी एक प्राकृतिक एवं सुरक्षित उपचार पद्धति है, जिसमें बिना दवा, बिना ऑपरेशन और बिना साइड इफेक्ट के उपचार किया जाता है। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य जरूरतमंद एवं असहाय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।
उन्होंने कहा कि इस शिविर में न्यूरोथेरेपी के द्वारा प्रतिदिन सभी लोगों का निशुल्क इलाज किया जाएगा। शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों ने भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। आयोजन समिति के सदस्यों ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए सेवा कार्य को आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया।
भईया जी की रिपोर्ट