नवादा : जिला मुख्यालय क्षेत्र के नगर के सबसे पुराने मिर्जापुर मोहल्ले में अंचल कार्यालय नवादा की ओर से ओ बी सी, एस सी/एस टी समुदाय के दो दर्जन से ज्यादा तकरीबन 28 लोगों को नोटिस भेजा गया है। अंचल अधिकारी की ओर से कब्जे वाली जमीन से सम्बंधित कागजातों की जांच की मांग की गयी है। अंचल अधिकारी द्वारा निर्गत अद्यतन नोटिस से लोगों में भयंकर दहशत देखा जा रहा है तथा उन्हें निर्वासित होने की चिंता सताने लगी है। नोटिस निर्गत किए गए लोगों का भोजन, पानी के साथ नींद हराम हो गया है।
सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए किसी भी भूमिहीन को कानूनन विस्थापित नहीं किया जा सकता । लेकिन यह कैसी हास्यास्पद स्थिति है कि आज कितने भूमिहीन गरीबों को सुशासन एवं कानून की राज में विस्थापित होने के लिए सब के सब विवश व लाचार होकर मुंहवाये खड़े हैं। एक तरफ सरकार प्रायोजित दहशत एवं आतंक व्याप्त है तो दूसरी तरफ विस्थापित होने वाले लोगों में बेहद नफ़रत व आक्रोश की ज्वाला धधक रही है। कब यह ज्वालामुखी विस्फोट करेगा और कौन सा विकराल रूप ग्रहण करेगा यह तो अभी भविष्य के गर्भ में है।
भईया जी की रिपोर्ट