By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

मुहर्रम पर्व 2026 को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित

Swatva
Last updated: June 21, 2026 5:25 pm
By Swatva 85 Views
Share
6 Min Read
SHARE

-निर्धारित समय पर जुलूस नहीं निकालने वाले लाइसेंसधारियों पर होगी सख्त कार्रवाई

नवादा : जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव धीमान की संयुक्त अध्यक्षता में डीआरडीए सभागार में अधिकारियों एवं जिला स्तरीय शांति समिति के सम्मानित सदस्यों के साथ मुहर्रम पर्व 2026 को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं विधि-सम्मत वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

- Advertisement -

बैठक को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि मुहर्रम त्याग, बलिदान एवं समर्पण का पर्व है, जिसे पूरी श्रद्धा एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया जाना चाहिए। उन्होंने शांति समिति के सदस्यों को जिले में शांति एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में प्रशासन के सहयोगी एवं शांति दूत बताते हुए कहा कि सभी लोग युवाओं को भी संयम एवं अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने सभी शांति समिति के सदस्यों से अपील की कि किसी भी गलत गतिविधि की सूचना प्रशासन को दें, ताकि घटना के पूर्व ही स्थिति को नियंत्रित किया जा सके। साथ ही अफवाहों से बचने की सलाह दी।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी स्वयंसेवक पहचान-पत्र (आईडी कार्ड) धारण करें, जिससे प्रशासन एवं पुलिस बल द्वारा उनकी पहचान सुगमता से की जा सके। उन्होंने नगर परिषद नवादा, हिसुआ एवं वारिसलीगंज तथा नगर पंचायत रजौली के कार्यपालक पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि जुलूस मार्गों एवं मेला स्थलों की साफ-सफाई, चूना एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव समय पर सुनिश्चित कराया जाए। कार्यपालक अभियंता, विद्युत विभाग को निर्देश दिया कि अनुमंडल पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर सभी जुलूस मार्गों का निरीक्षण करें तथा लटके अथवा ढीले बिजली तारों की मरम्मत समय पर सुनिश्चित कराएं।

सिविल सर्जन को सभी स्वास्थ्य संस्थानों को अलर्ट मोड में रखने, पर्याप्त जीवनरक्षक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा आवश्यकतानुसार चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि जुलूस मार्गों एवं मेला स्थलों पर प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, स्वच्छ पेयजल, साफ-सफाई एवं चलंत शौचालय की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी लाइसेंसधारी ससमय अपने निर्धारित समय पर ही जुलूस निकालना सुनिश्चित करेंगे। निर्धारित समय पर जुलूस नहीं निकालने वाले लाइसेंसधारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी एवं भविष्य में उन्हें लाइसेंस दिए जाने पर भी विचार नहीं किया जाएगा।

- Advertisement -

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव धीमान ने कहा कि मुहर्रम का पर्व आपसी भाईचारे एवं सामाजिक सद्भाव के साथ मनाया जाए। उन्होंने बताया कि जिला, अनुमंडल एवं थाना स्तर पर शांति समिति की बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। आवश्यकतानुसार ड्रोन कैमरों एवं सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की व्यवस्था भी की जाएगी।

मुहर्रम जुलूसों में डीजे के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। किसी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन अथवा उपयोग अनुमान्य नहीं होगा। ताजिया की ऊंचाई एवं स्वरूप पूर्व वर्षों के अनुरूप ही रखने का निर्देश दिया गया। अनुमंडल पदाधिकारी सदर ने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रशासन की विशेष नजर रहेगी तथा अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। जुलूस में मोटरसाइकिलों का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा तथा किसी प्रकार के राजनीतिक पोस्टर, बैनर अथवा आपत्तिजनक सामग्री प्रदर्शित नहीं की जाएगी। भीड़ नियंत्रण एवं सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक स्थानों पर ड्रॉप गेट एवं बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जाएगी।

- Advertisement -

उन्होंने बताया कि पूर्व वर्षों की भांति नियंत्रण कक्ष कार्यरत रहेगा। अनुमंडल पदाधिकारी, रजौली ने कहा कि जुलूस निर्धारित एवं स्वीकृत मार्गों से ही निकाले जाएंगे। स्वयंसेवक अपने साथ आधार कार्ड अथवा अन्य पहचान-पत्र अवश्य रखें। उन्होंने कहा कि जुलूस के दौरान किसी भी अन्य धर्मस्थल के समीप अनावश्यक रूप से नहीं रुकें तथा किसी की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने वाली गतिविधियों से बचें। शांति समिति के सदस्यों ने विभिन्न क्षेत्रों के संवेदनशील स्थलों की जानकारी प्रशासन के साथ साझा की तथा जुलूस मार्गों, मेला स्थलों, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई एवं चलंत शौचालय की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का अनुरोध किया।

उन्होंने डीजे एवं अस्त्र-शस्त्र के प्रदर्शन पर पूर्व वर्षों की भांति पूर्ण प्रतिबंध जारी रखने की मांग की। जिला पदाधिकारी ने आश्वस्त किया कि मुहर्रम पर्व 2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी तथा सभी विभागों को समन्वित रूप से कार्य करने का निर्देश दिया गया है। बैठक में उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी नवादा एवं रजौली, गोपनीय शाखा प्रभारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवादा सदर, पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं जिला स्तरीय शांति समिति के सम्मानित सदस्य उपस्थित थे।

भईया जी की रिपोर्ट 

TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, नवादा, नवादा खबर, नवादा न्यूज
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग एवं आहार द्वारा रोगों की रोकथाम एवं प्रबंधन विषयक कार्यशाला आयोजित
बिहारी समाज
योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, इसे अपना कर ही रह सकते हैं निरोग- जिला पदाधिकारी
बिहारी समाज
सोशल मीडिया पर भौकाल मचाना चार युवकों को पड़ा भारी
लेटेस्ट न्यूज़
बीपीएससी 70 वीं परीक्षा में आयुष राज ने लहराया परचम, 844वीं रैंक लाकर बने आरडीओ
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग एवं आहार द्वारा रोगों की रोकथाम एवं प्रबंधन विषयक कार्यशाला आयोजित
बिहारी समाज
योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, इसे अपना कर ही रह सकते हैं निरोग- जिला पदाधिकारी
बिहारी समाज
सोशल मीडिया पर भौकाल मचाना चार युवकों को पड़ा भारी
लेटेस्ट न्यूज़
बीपीएससी 70 वीं परीक्षा में आयुष राज ने लहराया परचम, 844वीं रैंक लाकर बने आरडीओ
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग एवं आहार द्वारा रोगों की रोकथाम एवं प्रबंधन विषयक कार्यशाला आयोजित

पटना/भुवनेश्वर : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भुवनेश्वर के कटकपुरी रोड…

By Swatva
बिहारी समाज

योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, इसे अपना कर ही रह सकते हैं निरोग- जिला पदाधिकारी

अरवल -योगा फॉर हेल्दी अगेन थीम के अंतर्गत 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस…

By Swatva
लेटेस्ट न्यूज़

सोशल मीडिया पर भौकाल मचाना चार युवकों को पड़ा भारी

-पुलिस ने शस्त्र-कारतूस व बाइक के साथ किया गिरफ्तार नवादा : जिले…

By Swatva
बिहारी समाज

बीपीएससी 70 वीं परीक्षा में आयुष राज ने लहराया परचम, 844वीं रैंक लाकर बने आरडीओ

नवादा : जिले के वारिसलीगंज के होनहार युवा आयुष राज ने बिहार लोक…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?