नवादा : जिला नियोजन पदाधिकारी श्री सुनील कुमार सुमन ने बताया कि युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार, पटना के निदेशानुसार जिला नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेंटर द्वारा दिनांक 30.05.2026 को संयुक्त श्रम भवन (सरकारी आई0टी0आई0), के प्रांगण में आमधने प्राइवेट लिमिटेड, पटना द्वारा सीनियर एसोसिएट एवं असेम्बली ऑपरेटर के 50 रिक्त पद अधिसूचित किए गए हैं। जिसके लिए योग्यता आठवीं/दसवीं/बारहवीं/आई0टी0आई0/ग्रेजुएशन निर्धारित की गई है।
वेतन 15,000 रुपये से 18,000 रुपये के साथ ई0पी0एफ0, ई0एस0आई0सी0 एवं ड्यूटी के समय मुफ्त भोजन की सुविधा मिलेगी। उम्र सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित है। कार्यस्थल पैन इंडिया होगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, आईडी कार्ड की छायाप्रति, रंगीन फोटो एवं बायोडाटा के साथ चयन हेतु कैम्प स्थल संयुक्त श्रम भवन (सरकारी आई0टी0आई0), के प्रांगण में आकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
रोजगार कैम्प पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक आयोजित होगा। जो अभ्यर्थी एन0सी0एस0 पोर्टल पर निबंधित हैं, वही अभ्यर्थी रोजगार कैम्प में भाग ले सकते हैं। जो अभ्यर्थी निबंधित नहीं हैं, वे अभ्यर्थी एन0सी0एस0 पोर्टल पर अपना निबंधन स्वयं अथवा जिला नियोजनालय, नवादा में कराकर भाग ले सकते हैं। नियोजक निजी क्षेत्र के हैं तथा नियोजन की शर्तों के लिए नियोजक स्वयं उत्तरदायी होंगे। नियोजनालय केवल सुविधा प्रदाता की भूमिका में होगा।
भईया जी की रिपोर्ट