By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई : -डीएम

Swatva
Last updated: May 26, 2026 1:35 pm
By Swatva 27 Views
Share
6 Min Read
SHARE

-एनएच-20 पर अवैध पार्किंग एवं अतिक्रमण के विरुद्ध चलेगा विशेष अभियान

नवादा : जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने, यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन तथा दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने जिला परिवहन पदाधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) को निर्देश दिया कि एनएच-20 पर अवैध रूप से वाहनों की पार्किंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Contents
-एनएच-20 पर अवैध पार्किंग एवं अतिक्रमण के विरुद्ध चलेगा विशेष अभियानजिले में चिन्हित प्रमुख स्थल इस प्रकार हैं
- Advertisement -

साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सर्विस रोड पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध सीमांकन कर संबंधित थाना एवं अंचलाधिकारी के माध्यम से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने का निर्देश दिया। दुर्घटना संभावित क्षेत्रों एवं सर्विस रोड के समीप आवश्यकतानुसार स्पीड ब्रेकर लगाने का निर्देश दिया।सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने, यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन एवं आधुनिक तकनीक आधारित निगरानी व्यवस्था विकसित करने के उद्देश्य से जिले में इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से जिले के विभिन्न महत्वपूर्ण चौक-चौराहों एवं दुर्घटना संभावित स्थलों की पहचान की गई है, जहां ITMS प्रणाली स्थापित की जाएगी।

जिले में चिन्हित प्रमुख स्थल इस प्रकार हैं

* विश्व शांति चौक, हिसुआ (SH-08)
* शहीद चंदन सिंह चौक, वारिसलीगंज (SH-82)
* पकरीबरावां वारिसलीगंज मोड़ (SH-08)
* सिउर मोड़, रोह (SH-83)
* रजौली बस स्टैंड (NH-20)
* फतेहपुर मोड़ (NH-20)
* खानपुर हिसुआ रोड (SH-08)
* कादिरगंज थाना मोड़ (SH-83)
* धर्मशीला देवी हॉस्पिटल मोड़ (MDR)
* प्रजातंत्र चौक (MDR)
* सद्भावना चौक (NH-20)
* रेलवे गुमटी (MDR)

ITMS के अंतर्गत ई-इन्फोर्समेंट, ट्रैफिक मॉनिटरिंग, रेड लाइट उल्लंघन पहचान (Red Light Violation Detection), स्पीड मॉनिटरिंग सहित कई अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके माध्यम से सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर स्वचालित निगरानी एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। प्रस्तावित परियोजना के अंतर्गत इलेक्ट्रॉनिक ट्रैफिक प्रवर्तन प्रणाली के जरिए ओवर स्पीडिंग, रेड लाइट एवं स्टॉप लाइन उल्लंघन, बिना हेलमेट, सीट बेल्ट नहीं लगाने, मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए वाहन चलाने, गलत दिशा में वाहन संचालन एवं ट्रिपल राइडिंग जैसे मामलों की पहचान स्वतः की जा सकेगी। बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि निजी विद्यालयों के वाहनों की जांच के दौरान कई स्कूलों द्वारा परिवहन विभाग के निर्धारित नियमों का पालन नहीं पाया गया।

- Advertisement -

जांच के क्रम में निबंधन प्रमाण-पत्र, बीमा, प्रदूषण प्रमाण-पत्र, फिटनेस प्रमाण-पत्र, परमिट, ड्राइविंग लाइसेंस एवं परिचारक/संवाहक अनुज्ञप्ति सहित अन्य आवश्यक कागजातों की जांच की गई, जिसमें कई वाहनों के आवश्यक दस्तावेज अनुपलब्ध पाए गए। ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की गई। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी स्कूल वाहनों में गति नियंत्रण उपकरण (स्पीड गवर्नर), वीएलटीडी (Vehicle Location Tracking Device), पैनिक बटन, जीपीएस एवं रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप अनिवार्य रूप से लगाए जाएं। साथ ही 14 सीटर से अधिक क्षमता वाले विद्यालय वाहनों में सीसीटीवी कैमरा स्थापित करने का निर्देश दिया गया।

उन्होंने कहा कि योग्य परिचारक की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा वाहनों में बैठने की क्षमता से अधिक बच्चों का परिचालन किसी भी स्थिति में नहीं किया जाए। नियमों के उल्लंघन की स्थिति में वाहन स्वामी एवं ऑपरेटर के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। विद्यालय वाहनों के लिए निर्धारित मानकों के अंतर्गत सभी वैध कागजात वाहन में उपलब्ध रखना, विद्यालय से अनुबंध संबंधी दस्तावेज सुरक्षित रखना, चालक के पास वैध भारी मोटर वाहन ड्राइविंग लाइसेंस एवं न्यूनतम एक वर्ष का अनुभव होना तथा वाहन में बच्चों से संबंधित आवश्यक विवरणी उपलब्ध रखना अनिवार्य बताया गया।

- Advertisement -

जिला पदाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मी बच्चों को सुरक्षित ढंग से सड़क पार कराएं। बैठक में थाना-वार रोस्टर बनाकर ट्रैक्टरों के कागजातों की सघन जांच करने तथा कम उम्र के चालकों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही एनएचएआई के पदाधिकारियों को जिले के प्रवेश मार्गों पर आवश्यक साइन बोर्ड लगाने, धर्मशीला अस्पताल मोड़ पर हाई मास्ट लाइट लगाने एवं फोरलेन की स्ट्रीट लाइटों को सुचारू रूप से संचालित करने का निर्देश दिया गया।

नवादा शहरी क्षेत्र में बढ़ती यातायात जाम की समस्या को देखते हुए अवैध रूप से संचालित टोटो वाहनों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाने तथा बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के विरुद्ध चालान अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। बैठक में सिविल सर्जन, जिला परिवहन पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), अवर जिला परिवहन पदाधिकारी, मोटरयान निरीक्षक (एमवीआई), कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग नवादा/रजौली सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

भईया जी की रिपोर्ट

TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, nawada updates
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

रितु जायसवाल, ज्वाइन, BJP, संजय सरावगी, RJD
RJD से निलंबित रितु जायसवाल ने ज्वाइन की BJP, संजय सरावगी ने दिलाई सदस्यता
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति राजपाट
जिले के पुलिस थानों को CCTNS CAS 1.0 प्रणाली से जोड़ने हेतु लाइव प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
बिहारी समाज
बस, सिवान, बिहार, एक्सप्रेस-वे, पलटी, दिल्ली, UP, दरोगा, कैदी, 6 मरे
दिल्ली से सिवान आ रही बस UP में एक्सप्रेस-वे पर पलटी, बिहार के दरोगा और कैदी समेत 6 मरे…कई नाजुक
दुर्घटना देश-विदेश बिहारी समाज
पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश मीनाक्षी मदन राय जी को बनाये जाने पर अधिवक्ताओं ने दी बधाई व शुभकामनायें
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

रितु जायसवाल, ज्वाइन, BJP, संजय सरावगी, RJD
RJD से निलंबित रितु जायसवाल ने ज्वाइन की BJP, संजय सरावगी ने दिलाई सदस्यता
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति राजपाट
जिले के पुलिस थानों को CCTNS CAS 1.0 प्रणाली से जोड़ने हेतु लाइव प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
बिहारी समाज
बस, सिवान, बिहार, एक्सप्रेस-वे, पलटी, दिल्ली, UP, दरोगा, कैदी, 6 मरे
दिल्ली से सिवान आ रही बस UP में एक्सप्रेस-वे पर पलटी, बिहार के दरोगा और कैदी समेत 6 मरे…कई नाजुक
दुर्घटना देश-विदेश बिहारी समाज
पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश मीनाक्षी मदन राय जी को बनाये जाने पर अधिवक्ताओं ने दी बधाई व शुभकामनायें
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
रितु जायसवाल, ज्वाइन, BJP, संजय सरावगी, RJD
देश-विदेश

RJD से निलंबित रितु जायसवाल ने ज्वाइन की BJP, संजय सरावगी ने दिलाई सदस्यता

आरजेडी से 6 साल के निलंबित और राजद महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

जिले के पुलिस थानों को CCTNS CAS 1.0 प्रणाली से जोड़ने हेतु लाइव प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

नवादा : राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB), नई दिल्ली एवं राष्ट्रीय सूचना…

By Swatva
बस, सिवान, बिहार, एक्सप्रेस-वे, पलटी, दिल्ली, UP, दरोगा, कैदी, 6 मरे
दुर्घटना

दिल्ली से सिवान आ रही बस UP में एक्सप्रेस-वे पर पलटी, बिहार के दरोगा और कैदी समेत 6 मरे…कई नाजुक

दिल्ली से बिहार के सिवान आ रही एक डबल डेकर AC बस…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश मीनाक्षी मदन राय जी को बनाये जाने पर अधिवक्ताओं ने दी बधाई व शुभकामनायें

नवादा : सिकिम उच्च न्यायालय के न्यायाधीश का पटना उच्च न्यायलय की…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?