नवादा : जिले के महिला थाना की पुलिस ने सिरदला थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार व अन्य पुलिस बल के सहयोग से बिलारपुर गांव स्थित आरोपित के घर इश्तेहार चस्पा किया। बताया जाता है कि प्रेम प्रसंग में शादी रचाने के बाद नव विवाहित महिला को पड़ताड़ित कर घर से बेघर कर दिया था। पीड़ित महिला ने महिला थाना में आवेदन देकर न्याय कि गुहार लगाई थी। कई बार मामले का सुलह को लेकर आरोपित के विरुद्ध नोटिस जारी किया गया।
बावजू कानूनी प्रक्रिया में सहयोग प्रदान नहीं किया। जिसके बाद बाध्य होकर बिलारपुर गाँव निवासी शिशुपाल राजबंशी व मदन राजबंशी के विरुद्ध इशतिहार चस्पा किया गया है। थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने बताया कि इश्तिहार के बाद भी न्यायालय में आत्म समर्पण नहीं किया तो जल्द ही सभी आरोपित के विरुद्ध कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जायेगी।
भईया जी की रिपोर्ट