नवादा : जिले के सिरदला थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर क्षेत्र के राजन गाँव के समीप से मात्र कुछ घंटे के अंदर चोरी के टोटो वाहन के साथ आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि सिरदला के फुल बगान चौक से टोटो वाहन की चोरी की घटना का रिपोर्ट दर्ज करवाया गया था।
घटना के महज चार घंटे के भीतर टोटो को बरामद कर आरोपित राजन गाँव निवासी नितीश कुमार पिता पिता सुरेश सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष की त्वरित कार्रवाई व चोरी की ई-रिक्शा के साथ चोर की गिरफ्तारी से ई रिक्शा चालकों में थानाध्यक्ष के प्रति विश्वास कायम हुआ है।