नवादा : जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र के कौआकोल-पकरीबरावां मुख्य पथ से रुस्तमपुर संपर्क पथ पर सड़क हादसे में किशोरी की मौत हो गई। मृतका की पहचान कौआकोल थाना क्षेत्र के रुस्तमपुर गाँव निवासी उदय मंडल की 11 वर्षीय पुत्री सलोनी कुमारी के रूप मे हुई है। बताया जाता है कि सलोनी कुमारी अपने घर से शौच के लिए बधार की ओर जा रही थी उसी वक्त बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इस क्रम में बाइक सवार जख्मी हो गया।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
सूचना पाकर पुलिस बल ने घटना स्थल पर पहुंचकर घायल बच्ची को इलाज के लिए कौआकोल पीएचसी मे भर्ती कराया. जहां डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। दूसरी ओर जख्मी बाइक चालक थाना क्षेत्र के भोरमबाग गाँव निवासी राजो मांझी के पुत्र रविंद्र मांझी को प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
भईया जी की रिपोर्ट